द खबर एक्सप्रेस 21 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत बुधवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नाम निर्देशन पत्र भरने की प्रकिया प्रारम्भ हो गई। पहले दिन कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्र 27 मार्च तक भरे जा सकेंगे। रविवार और राजपत्रित अवकाश के दिन नाम निर्देशन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 28 मार्च को संवीक्षा की जाएगी तथा 30 मार्च दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: पहले दिन दाखिल नहीं हुआ कोई नाम निर्देशन पत्र
Published on: March 21, 2024












