एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

सेहत के लिए रामबाण हैं ये 5 चाय, सर्दी-जुकाम से मिलेगी तुरंत राहत

Published on: March 21, 2024

द खबर एक्सप्रेस 21 मार्च 2024। बदलते मौसम में जब कि केवल सुबह और शाम की सर्दी बची है, इसमें बहुत से लोग सीजनल प्रॉब्लम की गिरफ्त में आ जाते हैं। इस मौसम में अक्सर सर्दी-खांसी और बुखार के मामले काफी बढ़ जाते हैं। हालांकि इस तरह के रोगों से हमें बचाने का काम हमारी इम्यूनिटी करती है, लेकिन यदि आपकी इम्यूनिटी आपका इस सीजन साथ नहीं दे रही है, तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन ड्रिंक्स लेकर आए हैं। आज हम आपको 5 ऐसी चाय बताने जा रहे हैं जो आपको सर्दी-जुकाम जैसी सीजनल समस्याओं से निजात दिला सकते हैं।

1. अदरक वाली चाय

एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी वायरल गुणों से भरपूर अदरक हमारे शरीर को वायरल संक्रमण से बचाने में बेहद कारगर है। इसका नियमित सेवन करने से हमारे शरीर में गर्मी पैदा होती है जो शरीर में पनप रहे वायरस को खत्म करने में हेल्प करती है। वहीं शरीर की यह गर्मी हमारे सर्दी-जुकाम को भी तेजी से ठीक करने का काम करती है। इसे तैयार करने के लिए आपको 1 कप पानी में थोड़ा अदरक कूटकर मिला देना है, इसे अच्छे से उबालें और इसे इसे ठंडा करके पिएं। 

2. दालचीनी की चाय

हमारी रसोई में रखा मसाला दालचीनी एक ऐसा बेहतरीन प्रोडक्ट है, जो हमें सीजनल समस्याओं से बचाने का काम करता है। इसके लिए आपको केवल रोजाना दिन में 1-2 बार दालचीनी की चाय का सेवन करना चाहिए। इस चाय को बनाने के लिए आप 1 कप पानी में 2-3 इंच दालचीनी का टुकड़ा लेकर उसे पीसकर मिला दें। अब इस पानी को आधा रह जाने तक अच्छे से उबालें। इस तरह तैयार यह चाय आपको सीजनल समस्याओं से जल्द छुटकारा दिला सकती है।

3. जीरा चाय

बॉडी इम्यूनिटी को बूस्ट करने और सर्दी जुकाम से निजात पाने के लिए आपको रोजाना एक कप जीरा चाय का सेवन करना चाहिए। जुकाम की समस्या से जीरा चाय काफी जल्द राहत दिलाती है। इसे तैयार करने के लिए आप 1 कप पानी में 1 चम्मच जीरा डालकर अच्छे से उबालें। इस चाय में आप 1 चुटकी सेंधा या काला नमक भी मिला सकते हैं।

4. कैमोमाइल टी

बंद नाक और गले की खरास से निजात दिलाने में कैमोमाइल टी एक बेहतरीन ड्रिंक है। कैमोमाइल में पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल गुण हमारे शरीर से बैक्टीरिया को दूर रखने का काम करते हैं। सीजनल समस्या जैसे खांसी जुकाम से राहत दिलाने में कैमोमाइल काफी फायदेमंद साबित होता है।

5. लेमन टी

विटामिन-सी से भरपूर नींबू हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है। यदि आप चाहते हैं कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो और ये सीजनल समस्याएं आपका कुछ न बिगाड़ पाएं तो आपको रोजाना एक कप लेमन टी का सेवन करना चाहिए। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इस चाय में 1 चम्मच शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment