एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल पहुंचे श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यालय, कार्यकर्ताओ में जगाया चुनावी जोश

Published on: March 20, 2024

द खबर एक्सप्रेस 20 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल आज शाम भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत, बृजलाल तावणियाँ, शिवप्रसाद तावणियाँ, किसनाराम गोदारा, एड. चंद्रप्रकाश बारूपाल, नारायण मोट, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इमरान राईन, नवरतन राजपुरोहित, भाजपा पार्षदों सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा विधायक ताराचन्द सारस्वत और विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने केंद्रीय मंत्री का साफा व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। सभी भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विकास के पथ पर अग्रणीय बनाने का आह्वान करते हुए भाजपा को वोट देने का संकल्प दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment