एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विधायक ताराचन्द सारस्वत ने निभाया चुनावी वादा, मोमासर वासियो की पेयजल किल्लत होगी दूर, नये ट्यूबवेल की खुदाई आज से ही

Published on: March 19, 2024

द खबर एक्सप्रेस 19 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत लगातार क्षेत्र में सक्रिय होकर जनहित के कार्य करवा रहे है। मोमासर सरपंच प्रतिनिधि और उपसरप जुगराज संचेती ने बताया कि विगत काफी समय से मोमासर ग्रामवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही विधायक महोदय से इस बाबत बात की गई थी और उनसे इसका निराकरण करने के लिए नए ट्यूबवेल की मांग की थी जिसका तुरंत निवारण करते हुए आज मंगलवार को ताल मैदान ( नाहटा कुआँ ) में ट्यूबवेल निर्माण के लिए मशीन भेज दी गयी और बोरिंग शुरू कर दी गयी। इस ट्यूबवेल के निर्माण से हनुमान धोरा बास के नागरिकों को सौगात मिलेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक महोदय का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया। विधायक ताराचन्द सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को दूर करना हर जनप्रतिनिधि का कार्य है। मेरी प्राथमिकता क्षेत्र का विकास करना है। किसी भी हालत में क्षेत्र के विकास कार्यो से समझौता नही किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment