Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

किसान भाइयों के लिए खुशखबरी, सरकार करेगी एमएसपी पर गेहूँ की खरीद, करे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 19 मार्च 2024। किसान भाइयों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार इस बार एमएसपी पर गेहूँ की खरीद कर रही हैं। गेहूं की श्रीडूंगरगढ़ सरकारी खरीद केन्द्र पर तुलाई के लिए ऑनलाइन लिंक https://mspproc.rajasthan.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए गिरदावरी व जन आधार कार्ड आवश्यक है। किसी भी जिले या तहसील का किसान तुलाई के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। किसान के गिरदावरी में जितने भी बीघा में गेंहू है उसके हिसाब से प्रति बीघा 8 क्विंटल गेहूं की तुलाई की जायेगी। जैसे किसान के 20 बीघा में गेंहू है तो वो किसान 160 क्विंटल गेहूं भी तुलवा सकता है। गेहूं बिक्री का पैसा भी 48 घंटे में किसान के खाते में सीधा ट्रांसफर होगा। प्रति क्विंटल 2400 रूपए के हिसाब से खरीद होगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में किसी भी प्रकार कि परेशानी हो तो श्रीडूंगरगढ़ सोसायटी के नंदकिशोर सारस्वत से 99286 14852 पर सम्पर्क कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ई-मित्र या एंड्रायड मोबाइल से घर बैठे ही कर सकते है।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment