एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

खांसी-जुकाम, बुखार या पेट की समस्या से हैं परेशान..?, घरेलू नुस्खा दिलाएगा आराम

Published on: March 18, 2024

द खबर एक्सप्रेस 2024। बदलता मौसम अपने साथ सर्दी-खांसी और जुकाम के अलावा कई परेशानियों को लेकर आता है और इन सबके अलावा गले में दर्द, फ्लू भी बढ़ता है। अक्सर आप देखते हैं कि सर्दी- जुकाम किसी भी मौसम में मेहमान बनकर आ जाते हैं। इसके अलावा बात करें अन्य बीमारियों की जैसे- जोड़ों में दर्द, पेट दर्द, यूरिन की समस्या होने पर आप तुरंत ही डॉक्टर से मिलकर दवा लेते हैं और उपचार ले लेते हैं।

जबकि इन छोटी-छोटी प्रॉब्लम के लिए हर बार डॉक्टर के पास क्यों जाना चाहते हैं आप? आप कभी-कभी एक नजर अपनी रसोई में जाकर देखें तो आपको कई चीजों का तोड़ मिल जाएगा। हमारी रसोई में बहुत सी चीजें ऐसी होती हैं जिनके घरेलू नुस्खों (Home Remedies) की मदद से सर्दी-खांसी और जुकाम के साथ-साथ छोटी-मोटी समस्याओं को आसानी से दूर कर सकते हैं। आइए आपको भी बताते हैं ये रामबाण घरेलू नुस्खे..

इन बीमारियों के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे   

खांसी

अगर आपको लगातार खांसी हो रही है, तो इसके लिए आप आधा चम्मच काली मिर्च का चूर्ण शहद में मिलाकर खाएं, इससे खांसी में आराम मिलता है।

मुंह के छाले

जायफल का नुस्खा बहुत ही कारगर उपाय है। आप मुंह के छाले होने पर जायफल का काढ़ा बनाकर, उससे गरारे करें, इससे छालों में आराम मिलता है।

पेट दर्द

पेट में दर्द हो रहा है और ऐंठन भी महसूस हो रही है, तो  इसमें रसोई में रखी अजवाइन लेकर उसमें थोड़ा नमक मिलाकर गुनगुने पानी से पिएं। इससे पेट दर्द में आराम मिलेगा।

पुराना बुखार

किसी को लगातार फीवर बना हुआ है, तो ऐसे में पुराने से पुराने बुखार को ठीक करने के लिए आप जीरा में गुड़ मिलाकर खाएं। इससे फीवर कम हो जाएगा और आपको राहत मिलेगी।

पेशाब में जलन होना

अगर यूरिन करते समय आपको जलन महसूस हो रही है, तो इसके लिए 2-3 छोटी इलायची का चूर्ण बना कर पानी से लें, इससे जलन की समस्या दूर होती है।

जोड़ों का दर्द

अगर आपको जॉइंट पेन की समस्या ज्यादा परेशान करती है, तो इसमें अदरक को पीसकर उसका रस निकालें और गुनगुना करके दर्द वाली जगह पर लगाएं। इससे जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा।

लूज मोशन

दिन में कई बार टॉयलेट जाना पड़ रहा है, तो ऐसे में लूज मोशन की समस्या में सोंठ को पीसकर पानी के साथ लें। इससे काफी आराम मिलेगा।

कब्ज की समस्या

कुछ भी खाने-पीने पर आपको कब्ज की समस्या हो रही है और इसकी वजह से पेट भारी-भारी लगता है, तो ऐसे में आप छोटी सी हरड़ खाएं और उसके ऊपर दूध पिएं। इससे कब्ज में आराम मिलेगा।

पित्ती उछलने की समस्या

कभी-कभी शरीर पर कहीं भी पित्त की समस्या हो जाती है। इस समस्या में हींग को घी में मिलाकर लगाने से पित्त में आराम मिलता है।

चक्कर आने की समस्या

चक्कर आने की समस्या में सौंफ में चीनी मिलाकर सेवन करने से चक्कर आना बंद हो जाता है और आराम मिलता है।

Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। ThekhabarXpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

खेजड़ली आंदोलन की बरसी आज, 295 सालों बाद खेजड़ली आंदोलन की फिर से जरूरत

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगरपालिका द्वारा लगाये जायेंगे वार्डो में शिविर, आमजन जाने क्या क्या होगा शिविर में, समस्या समाधान का मौका

सिक्किम में हुआ शहीद मेजर जनरल की प्रतिमा का अनावरण, प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सहित क्षेत्र के युवा भाजपा नेता रहे साथ

सेवा का पर्याय बना द्वारकाधीश रुणिचा पैदल यात्री संघ, गौमाता एवं अबोल जानवरो के लिये आपणो गाँव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को किया आर्थिक सहयोग

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में समस्याओं का अंबार, उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा का संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश

17 सितंबर को आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव महाअभियान को सफल बनाने के लिए जन अभियान, टीम को मिल रहा जनप्रतिनिधियों व संस्थाओं का अभूतपूर्व समर्थन

Leave a Comment