एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से, भगवान विश्वकर्मा की प्रतिकृति देकर जताया आभार

Published on: March 17, 2024

द खबर एक्सप्रेस 17 मार्च 2024। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष और बीकानेर के पूर्व देहात जिलाध्यक्ष व श्रीडूंगरगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता रामगोपाल सुथार आज अपने समर्थकों एवं विश्वकर्मा समाज के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार मुलाकात की। विश्वकर्मा समाज ने रामगोपाल सुथार को राज्यमंत्री के रूप में मनोनीत किये जाने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया। सुथार ने मुख्यमंत्री भजनलाल को भगवान विश्वकर्मा की प्रतिकृति भेंट की। सुथार के समर्थकों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को स्थानीय कलाकार द्वारा हस्तनिर्मित मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री मोदी के साथ की फोटो प्रदान की। मुख्यमंत्री आवास पर नवनियुक्त बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार के साथ भाजपा किसान मोर्चा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष व अखिल भारतीय जांगीड़ ब्राह्मण जिला महासभा बीकानेर के जिलाध्यक्ष भँवरलाल जांगिड़, शिव प्रसाद तावणियाँ, नवरतन घिंटाला, बनवारी सुथार, पार्षद भरत सुथार, महेश राजोतिया, नवरतन राजपुरोहित, परमेश्वर सुथार, किसन सुथार धीरदेसर, कोडाराम सुथार, धन्नाराम सुथार, अमरचंद सुथार, लोकेश जांगिड़, बजरंग सुथार, दिनेश सारस्वत, परमेश्वर सारस्वत कालू और मांगीलाल नाई मौजूद रहे।

बोर्ड अध्यक्ष सुथार ने बताया कि मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी ने जो विश्वास करके मुझे ये अहम जिम्मेदारी सौंपी है उस पर मैं खरा उतरूंगा और आमजन हितार्थ सदैव कार्य करता रहूंगा। पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास जताया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

Leave a Comment