Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

लोकसभा चुनाव 2024: मतदाता सूची में नाम जांचने के लिए रविवार,17 मार्च को चलाया जाएगा विशेष अभियान

---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 16 मार्च 2024। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में जांचने के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिले के सभी मतदान केन्द्रों में प्रातः 11 से सायं 6 बजे तक यह अभियान चलाया जाएगा।
जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि इस दौरान समस्त केंद्रों पर मतदाता सूची में मतदाता अपना नाम देखने की प्रक्रिया की जानकारी लें सकते हैं इस दौरान 18 वर्ष या अधिक आयु के किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में वोटर हेल्पलाइन एप या बीएलओ के माध्यम से पंजीकरण करवाने, ईसीआई सक्षम एप, केवाईसी, सी विजिल, 1950 आदि सहित अन्य जानकारियां भी दी जाएंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment