एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

हार्ट ब्लॉकेज से बचना है तो आज से पीना शुरू करें ये जूस, हर घर की रसोई में है मौजूद

Published on: March 12, 2024

द खबर एक्सप्रेस 12 मार्च 2024। हार्ट हेल्थ में गिरावट और हार्ट से जुड़ी बीमारियों की तादाद बीते कुछ वर्षों में बहुत अधिक देखी जा रही है। एक्सपर्ट्स के अनुसार कुछ दशक पहले हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट में ब्लॉकेज जैसी समस्याएं जहां बड़े-बुजुर्गों की बीमारियां मानी जाती थीं वहीं, अब 40 साल से कम उम्र के लोगों में भी यह परेशानियां देखी जा रही हैं। अनहेल्दी लाइफस्टाइल, लगातार बढ़ता तनाव और असंतुलित डाइट लेने की वजह से हार्ट से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।

हार्ट ब्लॉकेज क्यों और कब होता है..?

दिल ब्लॉक होना या हार्ट ब्लॉकेज की स्थिति में दिल ठीक तरीके से धड़क नहीं पाता। ऐसा तब होता है जब दिल से जुड़ी नसों में किसी तरह से ब्लॉकेज आ जाए। नसों की अंदरूनी परत पर कोलेस्ट्रॉल या चिपचिपा पदार्थ प्लाक जमा होने लगता है जिससे नसें संकरी होने लगती हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। इसी तरह खून गाढ़ा होने या रक्त के थक्के बनने पर भी रक्त का संचार ठीक तरीके से नहीं हो पाता। इससे खून को पम्प कर पाना हार्ट के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है। इस स्थिति के कारण लोगों को कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगती हैं।

हार्ट ब्लॉकेज हो जाने पर इस तरह के लक्षण दिखायी दे सकते हैं-

  • सीने में दर्द (chest pain)
  • बार-बार सिरदर्द होना
  • चक्कर आने या बेहोश होने जैसी परेशानी
  • सांस लेने से जुड़ी समस्याएं
  • बहुत जल्दी थक जाना
  • जबड़े, पेट के ऊपरी हिस्से, गर्दन और पीठ में दर्द महसूस करना
  • हाथ-पैरों का सुन्न होना

हार्ट की ब्लॉकेज रोकने के लिए पीएं ये जूस

नींबू और अदरक का जूस

हार्ट से जुड़ी नसों में बैठी गंदगी और चिपचिपाहट को साफ करने के लिए नींबू कारगर माना जाता है। नींबू में पाए जाने वाले कुछ तत्व एंटीऑक्सीडेंट्स की तरह काम करते हैं और हार्ट हेल्थ बूस्ट करते हैं। हार्ट ब्लॉकेज की लक्षण दिखायी देने पर नींबू के रस में अदरक का जूस और लहसुन का जूस मिलाकर पी सकते हैं।

नींबू-अदरक-लहसुन का जूस पीने के फायदे

  • लहसुन का सेवन  किसी भी तरीके से करना हार्ट के लिए लाभकारी होता है। यह जूस पीने से धमनियां अंदर से पूरी तरह क्लीन होती हैं।
  • लहसुन रक्त के थक्के बनने की प्रक्रिया को रोकता है। यह खून को पतला बना देता है।
  • नींबू में फ्लेवेनॉइड्स पाए जाते हैं जो धमनियों की सफाई करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment