Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत, मंत्री सुमित गोदारा और खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल अयोध्या पहुँचे, राम लला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की

Published On: March 11, 2024 10:54 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 11 मार्च 2024। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मंत्रीगण-विधायक रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद सोमवार को पहली बार अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में दो विशेष विमानों से उनकी पूरी टीम जयपुर से अयोध्या पहुंची। जहाँ अयोध्या पहुंचने पर सीएम भजनलाल और मंत्रियों, विधायकों व जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के साथ विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, 23 मंत्री और दर्जा प्राप्त मंत्री, 57 विधायक, चार निर्दलीय विधायक, आठ सांसद और 21 सरकारी अफसरों ने भी रामलला के दर्शन और पूजा अर्चना की। इनमें मंत्री श्री सुमित गोदारा के अलावा खाजूवाला विधानसभा से विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल व श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत भी सम्मिलित हुए। विधायक ताराचन्द सारस्वत ने कहा कि रामलला के भव्य मंदिर के दर्शन करना अद्भुत अनुभव रहा।

\"\"
\"\"
\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment