एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ की बेटी ने बढ़ाया कस्बे का गौरव, प्रदेश एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई सम्मानित

Published on: March 11, 2024

द खबर एक्सप्रेस 11 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ की बेटी ने बढ़ाया कस्बे का गौरव। कस्बे की बेटी डॉ सीता देवी राठी प्रदेश एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। डॉ. अंबेडकर उत्थान परिषद जयपुर द्वारा दुर्गापुरा कृषि अनुसंधान केंद्र जयपुर सियाम ऑडिटोरियम में आयोजित सर्व समाज नारी गौरव सम्मान 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, अतिथि निवाई पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, आयोजन के अध्यक्ष डॉ. अंबेडकर उत्थान परिषद जयपुर के सुरेंद्र जलूथरिया के हाथों गौरव सम्मान द्वारा 151 महिला शक्ति का सम्मान किया गया।
डां.अंबेडकर उत्थान परिषद जयपुर के सचिव सुखराज वर्मा ने बताया कि देश के अलग-अलग राज्यों की महिला शक्ति को शिक्षा, चिकित्सा, विधि सेवा, पत्रकारिता व अन्य क्षेत्र में विशेष योगदान करने पर सम्मान किया गया है। जिनमें श्रीडूंगरगढ़ की बेटी कुचबिहार निवासी डॉ. सीता देवी राठी को उनकी महत्वपूर्ण साहित्यिक कृतियों के लिये नारी गौरव सम्मान 2024 प्रदान किया गया।

इस सम्मान से पूर्व भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त लेखिका राठी को अभी हाल ही नेपाल की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था शब्द प्रतिभा बहू क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता 2024 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर डॉ सीता देवी राठी को “अंतरराष्ट्रीय महिला शक्ति काव्य रत्न” की उपाधि से भी सुशोभित किया गया।

प्रदेश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर श्रीमती राठी के परिवार व रिश्तेदारों में खुशी की लहर है। डॉ राठी अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार व शुभचिंतकों को देती है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment