Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए विभिन्न आयोजन, लॉयन्स क्लब ने किया महिला शक्ति का सम्मान

---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 08 मार्च 2024। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लॉयंस क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर द्वारा श्रीडूंगरगढ़ तथा सेरूणा पुलिस थाने की महिला कांस्टेबल्स का सम्मान किया गया। लायंस क्लब अध्यक्ष मनोज गुसाई ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति सम्मान के रूप में क्षेत्र की महिला कांस्टेबलों को सम्मानित किया गया। क्लब के सदस्य लॉयन कन्हैयालाल सारस्वत में कहा कि पुलिस थाने में कार्यरत महिलाओं को अपनी नौकरी के साथ साथ परिवार के कार्यो में भी सामंजस्य बैठाना पड़ता है। ईश्वर ने नारी को ही सबसे बड़ी प्रतिभक से नवाजा है कि वो एक ही जीवन मे अनेक कार्य करती है। सनातन धर्म मे भी नारी को शक्ति का प्रतीक माना गया है। विमल भाटी ने \”यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता\” को परिभाषित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी का स्थान सर्वोच्च स्थान पर है। क्लब ने पुलिस जैसी मुश्किल सेवाओं में अपना योगदान देने वाली महिला कांस्टेबल को नमन किया। क्लब के वरिष्ठ सदस्य महावीर माली ने कविता के द्वारा महिला कांस्टेबल्स कक उत्साहवर्धन किया। इस दौरान थानाधिकारी इंद्र कुमार ने नारी शक्ति सम्मान के लिए क्लब को धन्यवाद दिया। नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल पुलिस लाइन बीकानेर से श्रीमती केशव, श्रीमती राजेश्वरी, सुश्री मोनिका, सुश्री उजावला, पुलिस थाना सेरूणा से श्रीमती संपति, श्रीमती सुमन मील, श्रीमती अंजना, श्रीमती बबली, श्रीमती सिलोचना, पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ से श्रीमती धापा, श्रीमती बिरमा, श्रीमती गीता को माला, शॉल, प्रशस्ति पत्र एवम श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर क्लब सदस्य सत्यनारायण स्वामी, महेश राजोतिया, पूनम सुथार, रवि शर्मा, रमेश सोनी, हंसराज माली, बजरंग भांभू, भवानी तावनिया, जगदीश गुर्जर सहित कस्बे के नागरिक व थाना स्टाफ उपस्थित रहा।

\"\"

लॉयंस क्लब ने किया महिला पुलिसकर्मियों का अभिनन्दन

\"\"

वॉक विद साड़ी\’ की थीम पर वॉकथाॅन आयोजित

प्रेरक महिलाओं को दिया यशोदा पुरस्कार
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता के संयुक्त तत्त्वावधान में \’वॉक विद साड़ी\’ थीम पर वॉकथाॅन आयोजित हुआ। वॉकथाॅन को महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की बीकानेर एम्बेसडर वेदिका शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को अवसर प्रदान करें।‌ यही उनके सशक्तीकरण में असली‌ योगदान है।
इस अवसर पर संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने कहा कि आज महिला
सशक्त हो कर समाज में बदलाव ला रही हैं। अपनी मेहनत से हर क्षेत्र में लोहा मनवा रही है।
जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। शिक्षा, विज्ञान, कृषि, तकनीक एवं अंतरिक्ष में महिलाओं ने अपनी पहचान बनाई हैं। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति से कठिन से कठिन कार्यों को संभव किया जा सकता हैं।
पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने की शुरुआत घर से ही करनी चाहिए। ऐसा कोई काम नहीं है जो महिलाएं नहीं कर सकती है इसके लिए केवल हौंसला अफजाई की जरूरत है।
महिला अधिकारिता विभाग की उप निदेशक डॉ अनुराधा सक्सेना ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी तथा कार्यक्रम की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
वॉकथॉन जिला कलक्टर कार्यालय से गांधी पार्क तक आयोजित किया गया। समापन अवसर पर महिलाओं के सम्मान एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया ।
इस रैली में लगभग 400 महिलाओं की भागीदारी रही। जिसमें महारानी सुदर्शन कॉलेज की व्याख्याताएं एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक, महिला अधिकारिता विभाग की महिला कार्मिक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, नर्सिंग कार्मिक, पुलिस विभाग की शक्ति टीम सहित गैर सरकारी संस्थाओं की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
वॉकथॉन इन साड़ी में वरिष्ठतम वर्ग में भंवरी देवी जांगिड़ तथा सबसे कम उम्र की बालिका ऋषिका प्रथम रहीं।दोनों विजेताओं को पुरस्कृत किया गया । महिला एवं बाल विकास विभाग में उत्कृष्ट सेवाएं देनी वाली
कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को भी यशोदा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment