एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

कई गंभीर बीमारियों से बचाती है ये मशरूम, हड्डियां होती हैं ताकतवर, जानिए जबरदस्त फायदे

Published on: January 25, 2024

द खबर एक्सप्रेस 25 जनवरी 2024। आज हम आपके लिए मशरूम के फायदे लेकर आए हैं। ये एंटी-डायबिटीक गुणों से भरपूर होती है, जो ब्लड में मौजूद शुगर लेवल कम करने के साथ हमें डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी से बचा जा सकता है। इसके सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होने के साथ ही शरीर को कई फायदे मिलते हैं। मशरूम में विटामिन डी2 होता है, जो एक बार खाने के बाद विटामिन डी3 में बदल जाता है।

मशरूम पोषक तत्वों का भंडार है। मशरूम में प्रोटीन, बीटा कैरोटीन और ग्लूकन जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं, ये हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद है। खास बात ये है कि मशरूम विटामिन डी से भी भरपूर है जो कि इम्यूनिटी बिल्डिंग में मददगार है और आपको हेल्दी रखता है।

मशरूम के जबरदस्त लाभ

  1. इम्युनिटी बूस्ट करने में मशरूम हेल्पफुल है। इसके एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोकेमिकल्स इसे एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल बनाते हैं, जो मौसमी संक्रमण से भी बचाते हैं।
  2. मशरूम शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से प्रोटेक्ट करती है। इससे कैंसर का खतरा कम होता है, क्योंकि फ्री रेडिकल्स कैंसर का बड़ा कारण बनते हैं।
  3. मशरूम शुगर पेशेंट के लिए बेहद लाभकारी है। मशरूम में कार्बोहाइड्रेट्स के साथ शुगर लेबल को कंट्रोल करने के गुण पाए जाते हैं, डायबिटीज मरीज इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  4. मशरूम में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसे खाने से पेट भरा रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे आप जंक फूड और ओवरइटिंग से बच चाते हैं, वजन कंट्रोल करने में भी ये लाभकारी है।
  5. विटामिन डी से भरपूर मशरूम में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है, लिहाजा ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

इन लोगों के लिए भी फायदेमंद है मशरूम

जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है उन्हें मशरूम का सेवन करना चाहिए, मशरूम में फॉलिक एसिड और आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment