एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

मोटे अनाज बेहद फ़ायदेमंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी करते हैं रोजाना सेवन

Published on: January 22, 2024

द खबर एक्सप्रेस 22 जनवरी 2024। बहुत से लोग मोटे अनाजों से दूरी बना रहे हैं, लेकिन उन्हें इसके फायदों के बारे में नहीं पता। जबकि, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डाइट में भी ये मोटे अनाज शामिल हैं। हम आपको बतातें हैं क्या होते हैं ये मोटे अनाज और क्या होते हैं इसके फायदे।

भारत के कई घरों में गेहूं की जगह मोटे अनाजों की रोटी पसंद की जाती है। वहीं कई लोग इसे पूरी तरह से त्याग चुके हैं। लेकिन, उन्हें शायद इसके फायदों के बारे में नहीं पता। सबसे खास बात की ये अनाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी फेवरेट डाइट में शामिल हैं। इस बारे में उन्होंने कई मौकों पर बताया भी है। आज इस कारण आज हम आपको मोटे आना कहे जाने वाले ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगनी, चीना, कोदो, कुटकी और कुट्टू के बारे में आपको बता रहे हैं।

मोटे अनाज में पाए जाने वाले तत्व

इनमें मिनरल, विटामिन, एंजाइम और इन सॉल्युबल फाइबर के साथ-साथ मैक्रो और माइक्रो जैसे पोषक तत्व भी भारी मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा मोटे अनाजों में बीटा-कैरोटीन, नाइयासिन, विटामिन-बी6, फोलिक एसिड, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जस्ता जैसे खनिज लवण भी पाए जाते हैं।

मोटे अनाजों के फायदे (Mote Anaj Ke Fayde)

  • हड्डियों की मजबूती
  • कैल्शियम की कमी से बचाव
  • पाचन दूरुस्त करने में मदद
  • वजन को कंट्रोल रखने में सहायक
  • एनीमिया का खतरा कम होता है
  • डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी
  • शरीर को रखता है गर्म
  • दिल के लिए भी अच्छे होते हैं

पीएम ने सांसदों को दी खाने की सलाह

मोटे अनाजों के प्रमोशन के लिए पीएम मोदी हमेशा से आगे आते रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वे स्वयं इनका रोजाना सेवन करते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने सांसदों के लिए आयोजित विशेष भोज में भी उन्हें मोटे अनाज खानी सलाह दी थी। इतना ही नहीं अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उन्होंने मिलेट्स के प्रति लोगों को जागरुक करने का काम किया है। सबसे खास बात ये कि उन्होंने भारत में आयोजित हुई जी-20 की बैठक में शामिल होने वाले मेहमानों को मोटे अनाजों से बने व्यंजन खिलाने का सुझाव दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment