एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्री खाटू श्याम मंदिर में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर्व पर किया सुंदरकांड एवं संकीर्तन, क्षेत्र के मंदिरों में सजी रंगोली और दीपमाला, विहिप के कार्यकर्ता कर रहे तैयारियां, नगरपालिका रात में ही कर रही रोड लाइट्स रोशन, देखे सभी फोटो

Published on: January 21, 2024

द खबर एक्सप्रेस 21 जनवरी 2024। अयोध्या सहित पूरे देश ही राममय हो गया है। पूरे देश मे आज और कल राम दीपोत्सव मनाया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ भी इस राम दीपावली पर्व को अद्भुत रूप से मना रहा है। क्षेत्र के हर मंदिर सज गए है और घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानो को रंगोलियों और रंगबिरंगी दीपमाला से सजाया गया है।

कस्बे के श्री खाटू श्याम अंदर में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने आज दोपहर को सुंदरकांड का वाचन और राम नाम संकीर्तन किया। दुर्गावाहिनी की जिला संयोजिका लक्ष्मी सुथार, प्रखंड संयोजक का सीमा तावणियाँ, पूजा, भूमि तावणियाँ, जयश्री तावणियाँ, सिया सेन, ललिता रेगर, देवकी, चीनू शर्मा, भूमिका पांडिया, प्रियंका, दीपिका शर्मा, भावना सिंधी ने मंदिर परिसर में रंगोलियां सजाई। इनके साथ भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमती रेखा भादानी, मातृशक्ति दुर्गावाहिनी प्रबंधिका प्रेमलता सुथार, कार्यवाहिका मीनाक्षी डागा, ललिता शर्मा, पूजा शर्मा, भूमिका पांडिया एवं तारा गांधी मौजूद रहे।

आडसरबास स्थित राम मंदिर में भक्तों ने सजाई रंगोली

कस्बे के करणीमाता मंदिर में रंगोली सजाकर तैयारी कर रही नवयुवतियां

गुसाईसरबड़ा गांव में बालाजी मंदिर को रामभक्तों ने सजाया

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा ने बताया देर रात्री तक विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता ने मुख्य मार्गो व मंदिरों के आगे रंगोली तैयार की। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुन्दर जोशी, मंत्री संतोष बोहरा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जी जोशी, बजरंग दल जिला सयोजक वासुदेव सारस्वत, लालचंद प्रजापत, बलबीर राजपुरोहित, अनील भार्गव, मुकेश भार्गव, विष्णु नाई, महेंद्र एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा ने बताया कि रामोत्सव के पावन पर्व पर शहर के मुख्य मार्गो को सजाया गया है। इसके अलावा कस्बे की हर रोड लाइट्स दुरुस्त करवाई जा रही है। शहर को रोशनी से सजाया जा रहा है। पालिकाकर्मी ओमप्रकाश ओड द्वारा देर रात्रि को भी गलियों को रोड लाइट्स जलाकर रोशन किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Leave a Comment