एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

5 वीं क्वानकिडो स्टेट चैंपियनशिप सम्पन्न…, नेशनल चैम्पियनशिप 9 फरवरी को वाराणसी में…

Published on: January 21, 2024

द खबर एक्सप्रेस 21 जनवरी 2024। क्वानकिडो एसोसिएशन राजस्थान के तत्वावधान में डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन बीकानेर द्वारा पुरानी गिन्नानी स्थित वैदिक मल्टी परपज़ स्पोर्ट्स हाॅल में 5 वीं राजस्थान स्टेट क्वानकिडो चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया।
ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी धनंजय सारस्वत ने बताया कि राजस्थान स्टेट क्वानकिडो चैंपियनशिप में पीवी, चिल्ड्रन, सब-जुनियर, कैडेट, जुनियर तथा सीनियर मेल एंड फिमेल खिलाड़ियों ने विभिन्न भारवर्ग में भाग लिया। सारस्वत ने बताया कि इंडीविजुअल फाइट, टीम फाइट, इंडीविजुअल क्वान्स, पेयर क्वांस, टीम क्वांस तथा वेपन इवेंट में एथलीट्स ने अपना कौशल दिखाया।
स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों का वाराणसी में आयोज्य नेशनल क्वानकिडो चैम्पियनशिप हेतु चयन किया गया। नेशनल क्वानकिडो चैम्पियनशिप आगामी 09 से 11 फरवरी को उत्तरप्रदेश के वाराणसी में आयोजित की जायेगी।
32 गोल्ड 08 सिल्वर के साथ बीकानेर जिला टीम को ओवरऑल स्टेट चैम्पियन की ट्राफी प्रदान की गई वहीं चुरु जिला टीम को 12 गोल्ड 06 सिल्वर व 04 ब्रोंज मेडल के साथ ओवरऑल स्टेट रनरअप की ट्राफी प्रदान की गई।
राज्य स्तरीय क्वानकिडो प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि क्वानकिडो एसोसिएशन राजस्थान के स्टेट प्रेसीडेंट देवेन्द्र सारस्वत, विनोद नामदेव चुरु, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रांत खेल संयोजक हिमांशु सारस्वत तथा सीनियर कोच जितेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा मेडल व सर्टिफिकेट्स प्रदान किये गये।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जोधपुर, फलौदी, जयपुर, अलवर, चुरु, सुजानगढ़, सीकर, झुन्झुनू, अजमेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, नागौर, श्रीगंगानगर, अनूपगढ़ तथा बीकानेर जिले के खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता निभाई।
राज्य स्तरीय स्तरीय क्वानकिडो प्रतियोगिता में अनिशा बिश्नोई, गायत्री चौधरी, भारत गांधी, जयश्री बांद्रा, हिमांशु सारस्वत, प्रतिभा चौधरी तथा निशा पड़िहार ने निर्णायकों की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ भगवान परशुराम, गायत्री माता व भारत माता के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। संचालन आयोजन सचिव धनंजय सारस्वत ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

शहर की पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाई, गंदे पानी की हो रही सप्लाई, नहीं हो रहे लीकेज ठीक

Leave a Comment