एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर्व पर कस्बे के मंदिरों में 21-22 जनवरी को होंगे धार्मिक आयोजन, मनाया जायेगा दीपोत्सव

Published on: January 20, 2024

द खबर एक्सप्रेस 20 जनवरी 2024। 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर्व को पूरे देश मे ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास स्थित श्री सीताराम मंदिर में श्री रामलला महोत्सव का आयोजन होगा। आयोजन समिति ने बताया कि 21 व 22 जनवरी को सुबह 6 से 7 बजे तक प्रभात फेरी, दोपहर 1 से 4 बजे तक श्रीराम कीर्तन का आयोजन होगा। 22 जनवरी को सुबह 11:15 पर श्रीराम मूर्ति महाभिषेक होगा। उसके बाद दोपहर को महाआरती और महाप्रसाद वितरण किया जायेगा। आयोजन समिति ने सभी मोहल्लेवासियों से इस दिन दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया है और मंदिर परिसर में भी दीपोत्सव पर दीपमाला सजाई जाएगी।

चिड़पीड नाथजी की बगेची में होगा भव्य आयोजन

कस्बे के बिग्गाबास स्थित चिड़पीड नाथजी की बगेची में भोले की फौज द्वारा अयोध्या राम मंदिर के मॉडल पर भव्य रामलला दरबार सजाया जाएगा। सुबह 12:15 बजे से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की आरती की जाएगी और मातृशक्ति द्वारा भजन कीर्तन किया जाएगा। शाम 3 :15 बजे से बच्चों और महिलाओं के लिए रामायण प्रतियोगिता रखी गई है। जिसमें रामायण से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। शाम को 6:00 बजे बगीची के परिसर में 1100 दीपक प्रचलित किए जाएंगे। रात्रि 9:00 बजे से स्थानीय कलाकारों द्वारा श्रीराम सत्संग का प्रोग्राम किया जाएगा। दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक राम प्रसादी ( भंडारा ) का आयोजन रहेगा।

कस्बे की प्रताप बस्ती स्थित हनुमान मंदिर में भी श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा पर्व पर धार्मिक आयोजन होंगे।

श्री सैन जी महाराज के मन्दिर में धुमधाम से प्रभु श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा। सेन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश नाई ने बताया कि मन्दिर में रंगबिरंगी से सजाया गया है। 22 जनवरी को भजन कीर्तन एवं दीपमाला से रोशनी कि जायेगी। सभी रामभक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Leave a Comment