एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

महाराष्ट्र भाजपा ने दी श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी, नियुक्त किया प्रदेश सचिव

Published on: January 20, 2024

द खबर एक्सप्रेस 20 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी नागरिक हर शहर में अपने कार्यो से सफलता की नित नई बुलंदियों को छू रहे है। यहाँ के युवा अपने सामाजिक और पारिवारिक दायित्वों को निभाते हुए सार्वजनिक क्षेत्र में भी अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ रहे है। श्रीडूंगरगढ़ के आडसरबास निवासी भीखमचन्द लोहिया के पुत्र भिवंडी निवासी हरि लोहिया को महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश के. शाह ने “प्रदेश सचिव” के रूप में नियुक्ति दी है। राजस्थान प्रकोष्ठ के महाराष्ट्र प्रभारी पूर्व विधायक राज के. पुरोहित ने बताया कि हरि लोहिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा की रीति नीति से आमजन को जोड़ने का शानदार कार्य किया है एवं प्रवासी राजस्थानियों के लिए किसी भी परिस्थितियों में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे है। भाजपा ने उनके द्वारा किये गए सेवाकार्यो को देखते हुए उनको “राजस्थान प्रकोष्ठ में महाराष्ट्र प्रदेश सचिव” नियुक्त किया गया है। हरि लोहिया की नियुक्ति पर उनके साथियों राजकुमार सोनी, हरि चांडक, गणेश तापड़िया, बाबूलाल बागड़ी, महेश (लाला) सोनी और महेश लोहिया ने शुभकामनाएं दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment