एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

किसानो के लिए जरूरी खबर: सरसो की फसल में चेंपा का प्रकोप होने पर करें दवा का छिड़काव

Published on: January 20, 2024

द खबर एक्सप्रेस 20 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ कृषि विभाग के कृषि अधिकारी डॉ सुरेंद्र मारू ने बताया कि मौसम के उतार-चढाव के कारण सरसों की फसलों में चेंपा (मोयला) कीट लगने की संभावना जनवरी माह में बढ़ जाती है। जब औसत तापमान 10-20 डिग्री सैल्सियस व मौसम में आद्रता ज्यादा होती है तो चेंपा कीट ज्यादा फैलने की संभावना रहती है, जिससे किसानों की फसलों की पैदावार प्रभावित होती है। उन्होंने बताया कि किसान अगर इन कीटों की रोकथाम के उपाय नहीं करते हैं तो फसलों की पैदावार में काफी कमी होने की संभावना हो जाती है, इसलिए किसान कृषि अधिकारी या कृषि पर्यवेक्षक की सिफारिश के अनुसार कीटनाशकों का प्रयोग कर समय रहते इन पर नियंत्रण करें।

चेंपा कीट की रोकथाम के उपायः चेंपा कीट का प्रकोप होते ही एक सप्ताह के अंदर पौधे की मुख्य शाखा की लगभग 10 सेमी की लम्बाई में चेंपा की संख्या 20 से 25 तक दिखाई देने पर मेलाथियॉन 5 प्रतिशत चूर्ण 25 किलो प्रति हैक्टेयर में भुरकाव करें या मैलाथियॉन 50 ई.सी. सवा लीटर अथवा डायमेथोएट 30 ई.सी. एक लीटर दवा प्रति हैक्टेयर 400 से 500 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। कृषि अधिकारी डॉ सुरेंद्र मारू ने बताया कि चेंपा कीट का प्रकोप जनवरी माह में अधिक होता है, जिसमें हल्के हरे-पीले रंग का कीट छोटे-छोटे समूह में रहकर पौधे के विभिन्न में कोमल भागों, फूलों, कलियों व टहनियों पर रहकर रस चूसता है। रस चूस जाने के कारण पौधे की बढ़वार रूक जाती है, कलियां कम आती है और फलियों के दानों की संख्या में भी कमी आती है जिससे कम पैदावार मिलती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Leave a Comment