एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

80 फीसदी तक सस्ती होती हैं डॉक्टर की पर्ची पर लिखी दवाएं, जाने जेनरिक और ब्रांडेड दवाओं का फर्क, इन्हें खरीदे कहां से ..?

Published on: January 15, 2024

द खबर एक्सप्रेस 15 जनवरी 2024। आजकल जैसे-जैसे नई-नई बीमारियों के नाम सुनते हैं, वैसे ही उनके दाम भी होते हैं। मेडिसिन इतनी महंगी हो चुकी हैं कि न चाहते हुए भी हमें लेनी पड़ती है। इसलिए ज्यादातर महंगी की बजाय सस्ती दवा ले रहे हैं और इसके लिए सरकार भी जेनेरिक मेडिसिन पर जोर दे रही है। क्या आपको जेनेरिक दवाइयों के सस्ते होने की वजह पता है और ये ब्रांडेड मेडिसिन से अलग कैसे होती हैं…?

क्या होती हैं जेनेरिक दवा ?

जेनेरिक दवाइयों का कोई अपना ब्रांड नाम नहीं होता है। ये सिर्फ सॉल्ट के नाम से बेची और पहचानी जाती हैं। कई कंपनियां जो इन दवाइयों को बनाती हैं, उन्होंने अपना ब्रांड नेम भी रख लिया है, लेकिन इसके बाद भी जेनेरिक की कैटेगरी में आने के कारण ये मेडिसिन काफी लो प्राइस वाली होती हैं।

कितनी असरदार है जेनेरिक मेडिसिन

कई लोग सोचते हैं कि जेनरिक दवाइयां असर नहीं करती हैं, लेकिन ये उतनी ही असरदार हैं, जितनी ब्रांडेड दवाई अपना काम करती है। क्योंकि इसमें भी ब्रांडेड दवा की तरह सॉल्ट पाया जाता है। जब कोई ब्रांड मेडिसिन का प्रोडक्शन करता है और फिर जब इसका  मोनोपोली टाइम खत्म हो जाता है, तो इसमें इस्तेमाल हुआ फॉर्मूला एक तरह से सामूहिक तौर पर आम हो जाता है। यह फॉर्मूला और सॉल्ट का यूज करने के बाद जेनरिक दवाइयां बनाई जाती हैं।

जेनेरिक दवाइयां सस्ती क्यों होती हैं?

जेनेरिक मेडिसिन बिना ट्रायल के सीधे बना दी जाती हैं। क्योंकि इसमें बनाने वाली कंपनियों के पास एक फॉर्मूला से दवाइयां बनती हैं। इसके अलावा उनकी कीमत सरकार ही तय करती है। इसमें बनाने वाली कंपनियां दखलअंदाजी नहीं कर सकती हैं। इसके अलावा इसके ऊपर कोई खर्चा नहीं होता है।

जेनेरिक दवाइयां कहां से खरीदें

जेनेरिक दवाइयां आपके किसी भी नजदीकी मेडिकल स्‍टोर्स पर मिल सकती हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा जन औषधि केंद्र पर उपलब्ध होती हैं। कुछ वेबसाइट्स की मदद से जेनेरिक दवाइयां खरीद सकते हैं। अगर आपको किसी औषधि केंद्र या मेडिकल स्‍टोर्स पर जेनेरिक दवाइयां नहीं मिल पाती हैं, तो आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं, जैसे- जी लैब फार्मेसी (ZEELAB Pharmacy), मेडकार्ट फार्मेसी Medkart Pharmacy, एपीआई जेनेरिक फार्मेसी (Api Generic Pharmacy) से घर बैठे ऑनलाइन मंगा सकते हैं।

इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment