एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

हेरिटेज वॉक के साथ शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव, मेहमान नवाजी और मीठी मनुहार की बीकानेरी परंपराएं हुई साकार, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी निभाई हिस्सेदारी, देखे वीडियो…

Published on: January 12, 2024

द खबर एक्सप्रेस 12 जनवरी 2024। पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव ऐतिहासिक रामपुरिया हवेली से हेरिटेज वॉक के साथ प्रारंभ हुआ।
बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, संभागीय आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजोरिया, आईजी ओम प्रकाश, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने हरी झंडी दिखाकर इस वॉक को रवाना किया। मेहमानों के आदर सत्कार और मीठी मनुहार की बीकानेरी परंपरा का रंग पूरी हेरिटेज वॉक के दौरान नजर आया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे स्थानीय कलाकारों के दलों के साथ कदमताल मिलाते, देसी विदेशी पर्यटकों का उत्साह भी देखने लायक था वहीं स्थानीय लोग भी मेहमानों की आवभगत करते नजर आए।

नक्काशीदार हवेलियों के बीच हुई हेरिटेज वॉक
रामपुरिया हवेली से शुरू होकर शहर की ऐतिहासिक गलियों से होते हुए हेरिटेज वॉक का समापन बीकाजी की टेकरी परिसर पर किया गया। ऐतिहासिक नक्काशीदार हवेलियों के बीच से रंग-बिरंगे परिधानों में सजे कलाकारों के साथ पर्यटक भी बीकानेरी रंग में रंगे नजर आए।
बीकानेरी व्यंजनों की खुशबू से महका मार्ग
हेरिटेज वॉक का मार्ग स्थानीय व्यंजनों की खुशबू से सराबोर था। कहीं पान तो कहीं केसर दूध की मनुहार चल रही थी। इसी दौरान बीकानेर के बाजार में स्थानीय हैंडीक्राफ्ट उस्ता कला से भी सैलानियों का परिचय करवाया गया।
मेहमान नवाजी की परंपराओं से प्रफुल्लित दिखे पावणे
हेरिटेज वॉक के दौरान स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पर उत्सव में पधारे मेहमानों का पुष्पमाला पहनाकर एवं फूल बरसाकर स्वागत किया गया। बीकानेर कला संस्कृति की धुन पर झूमते विदेशी पर्यटक भी स्थानीय लोगों की आव भगत से बेहद भाव विभोर और प्रफुल्लित नजर आए।

सोशल मीडिया पर भी बिखरे ऊंट उत्सव के रंग
अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव के पहले दिन सोशल मीडिया पर भी बीकानेर की संस्कृति की धूम रही। ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब, ब्लॉग्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उत्सव की रंग-बिरंगी झलकियां दिखीं। ब्लॉगर्स उत्सव का आनंद लेते हुए पर्यटकों , प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत करते नजर आए। बीकाजी की टेकरी पर रंगोली, मेहंदी और अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।
हेरिटेज वॉक में देसी- विदेशी सैलानियों के साथ नगर निगम आयुक्त केसर लाल मीणा, नगर विकास न्याय सचिव मुकेश बारहठ, उपखंड अधिकारी पवन कुमार, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अनिल सिंह राठौड़, सहायक निदेशक कृष्ण कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी हेरिटेज वॉक में शामिल हुए।

इंटेक ने की भागीदारी
इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट्स एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटेक) ने भी हेरिटेज वॉक में सहयोग किया।
इंटेक के कन्वीनर पृथ्वीराज रतनू ने बताया कि बीकाजी जी की टेकरी में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बीकानेर के रोबिलो और प्रमुख लोगों ने( इंटेक) के संदेश का प्रसारण किया।
इंटेक के अरुण प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनील बांठिया, सुधा आचार्य, दिनेश सक्सेना, मनमोहन कल्याणी, ने हेरिटेज वॉक में भाग लिया।

देखे वीडियो…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Leave a Comment