एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका उपचुनाव : भाजपा की जीत, विधायक ताराचन्द सारस्वत का जलवा बरकरार, समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस, देखे वीडियो

Published on: January 11, 2024

द खबर एक्सप्रेस 11 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के वार्ड 3 का उपचुनाव विधानसभा में भाजपा विधायक ताराचन्द सारस्वत की जीत के बाद पार्टी का पहला चुनाव था। इस वार्ड में भाजपा पार्षद स्व. जगदीश प्रसाद पुरोहित के देहांत के बाद उपचुनाव की घोषणा हुई। ये चुनाव तब रोचक हो गया जब दिवंगत पार्षद की धर्मपत्नी श्रीमती जमनादेवी पुरोहित पार्टी द्वारा घोषित भाजपा प्रत्याशी संतोष बोहरा के विरुद्ध ही पार्टी से बगावत करके निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ताल ठोक दी। कांग्रेस ने भी इस बार सोच समझकर जातीय समीकरण को साधते हुए और भाजपा के वोटर्स के दो भागों में बंटने की स्थिति को देखते हुए अपना प्रत्याशी मलाराम प्रजापत को बनाया। लेकिन इन सभी समीकरणों को उलटते हुए भाजपा विधायक ताराचन्द सारस्वत की कुशल रणनीति ने भाजपा को इस वार्ड में जीत हासिल करवाई।

त्रिकोणीय संघर्ष में भाजपा ने मारी बाजी

भाजपा से संतोष बोहरा, कांग्रेस से मालाराम प्रजापत और निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती जमनादेवी पुरोहित ने वार्ड के इस उपचुनाव को त्रिकोणीय बना दिया था। भाजपा ने इसे 27 वोटो से जीता और अपने वार्ड पर दोबारा काबिज हुई। कुल 720 मतदान में कांग्रेस को 244, निर्दलीय को 200 और नोटा पर पड़े 6 वोटा5भी भाजपा की जीत को रोक नही पाए। भाजपा के संतोष बोहरा ने 270 वोट लेकर जीत का परचम लहराया। इस जीत ने भाजपा विधायक ताराचन्द सारस्वत के जलवे को बरकरार रखा और कयासों को विराम लगाते हुए भाजपा की जोरदार जीत हुई।

भाजपा विधायक सारस्वत की कुशल रणनीति

जब लगा कि भाजपा के वोट दो हिस्सों में बंट सकते है और यहां भाजपा को नुकसान हो सकता है तब भाजपा विधायक ताराचन्द सारस्वत ने कमान अपने हाथ मे ली और स्वयं वार्डवासियों से संपर्क कर पार्टी पक्ष में जोड़ने की शुरुआत की। विधायक पुत्र राजेश सारस्वत ने लगातार वार्डवासियों से सम्पर्क किया और अपनी पार्टी की जड़ो को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। साथ ही वार्डवासियों को भरोसा दिलाया कि वार्ड के विकास कार्यो में भाजपा उम्मीदवार और पार्टी किसी भी तरह से कमी नही रखेगी। विधायक पुत्र भाजपा के नियमित वोटर्स को साधने में सफल रहे और भाजपा की जीत की नींव रखी।

विधायक ने जीत को बताया कार्यकर्ताओ व आमजन के विश्वास

भाजपा विधायक ताराचन्द सारस्वत ने भाजपा की जीत पर सभी वार्डवासियों और कार्यकर्ताओ को बधाई दी। विधायक सारस्वत ने भाजपा की इस उपचुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और आमजन के भाजपा में विश्वास को जीत का कारण बताते हुए कहा कि वार्ड के विकास में किसी भी तरह की कमी नही रखी जायेगी। भाजपा पार्षद वार्डवासियों के कार्यो के लिए हरपल तैयार मिलेगा।

भाजपा के विजयी पार्षद संतोष बोहरा ने अपनी जीत का श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को दिया और कहा कि इनकी मेहनत और भाजपा द्वारा किये गए विकास कार्यो की बदौलत भाजपा ने ये जीत हासिल की है। आमजन के भाजपा विधायक ताराचन्द सारस्वत की विकासवादी सोच का परिणाम ही ये जीत है।

देखे विजय जुलूस

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment