एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका उपचुनाव : मतगणना कल, कयासों का दौर शुरू, जीत के अपने अपने दावे

Published on: January 10, 2024

द खबर एक्सप्रेस 10 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका वार्ड – 3 की रिक्त सीट पर उपचुनाव का आज मतदान शानदार रहा। वार्डवासियों ने करीब 85 प्रतिशत मतदान किया। वार्ड के भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार के कार्यालयों में उनके समर्थक जुट गए। मतदान होने के बाद अब तीनो ही कार्यालय में कयासों का दौर शुरू हो चुका है। वोटो की जोड़तोड़ शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों के समर्थक अपने अपने उम्मीदवारों को जिताने का दम्भ भर रहे है। कल सुबह 8 बजे के करीब उपखण्ड कार्यालय में वोटो की गिनती होगी और 15 मिनट में ही चुनाव परिणाम घोषित हो जायेंगे।

भाजपा कार्यालय में विधायक ताराचंद सारस्वत, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्षद रजत आसोपा, संजय शर्मा, गजानंद बोहरा, माणकचन्द बोहरा एवं प्रत्याशी सन्तोष बोहरा मतदान के बाद चर्चा करते हुए।

कांग्रेस उम्मीदवार मालाराम प्रजापत के कार्यालय में कांग्रेसी कार्यकर्ता श्यामसुंदर प्रजापत, सुरजाराम आंवला, दिलीप सेरडिया, मालाराम गोदारा, नानूराम प्रजापत, श्रीभगवान झाझड़ा, मालाराम सारण, चंदू माली वोटों का गणित निकालने में मशगूल रहे।

निर्दलीय उम्मीदवार जमना देवी पुरोहित के कार्यालय में श्यामसुंदर पुरोहित, सुभाष प्रजापत, बुलाराम प्रजापत, मनोज माली, संतोष माली, धनराज आंवला, किशन जोशी सहित सभी समर्थक मतदान के बाद अपने अपने कयासों में मतगणना में मशगूल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment