एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

दिन की शुरुआत करें ऐसे, हमेशा सेहतमंद रहेंगे आप

Published on: January 7, 2024

द खबर एक्सप्रेस 07 जनवरी 2024। आज के जमाने में हर किसी को सक्सेसफुल बनना है, इसके लिए लोग बिना रुके दिन-रात खूब काम करते हैं और मेहनत करते हैं। ऐसा करने से उन्हें सक्सेस तो मिल जाती है, लेकिन उनकी हेल्थ खराब होने लगती है। असल मायनों में सफल जिंदगी का कनेक्शन अच्छी सेहत से जुड़ा है, जिसकी शुरुआत कुछ अच्छे मॉर्निंग रूटीन के साथ होती है। आइए हेल्दी रहने के कुछ बेसिक मॉर्निंग रूटीन के बारे में जानते हैं।

आपने कई बार यह नोटिस किया होगा कि जिस तरह से आपके सुबह की शुरुआत होती है, पूरा दिन उसी तरह बीतता है। इसका मतलब साफ है कि अगर आप अपनी सुबह की शुरुआत हेल्दी रूटीन के साथ करेंगे तो इसका फायदा आपको पूरा दिन मिलेगा।

1. ब्रीदिंग एक्सरसाइज

हमें दिन की शुरुआत ब्रीदिंग एक्सरसाइज से करनी चाहिए। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य काफी अच्छा होता है। शुरुआती दिनों में आप आंख बंद करके सिर्फ अपनी सांसों को महसूस करिए। ब्रीदिंग एक्सरसाइज के दौरान आपको पूरा ध्यान अपनी सांसों पर देना होगा और गहराई से सांस लेना होगी, ताकि ऑक्सीजन आपके पूरे शरीर में पहुंचे। इस तरह से आप अपने स्ट्रेस और तनाव को कम कर सकते हैं।

2. सुबह का नाश्ता

हम सभी जानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए सुबह का नाश्ता कितना जरूरी है? अक्सर लोग नाश्ते में कई अनहेल्दी चीजें खा लेते हैं। हमे ध्यान रखना होगा कि हमारा नाश्ता पोषक तत्व से भरपूर हो। एक हेल्दी ब्रेकफास्ट में प्रोटीन बहुत ही मत्वपूर्ण होता है। कोशिश करनी चाहिए कि नाश्ता प्रोटीन से भरपूर हो।

3. सूरज की धूप

नाश्ते के बाद बहेद जरूरी है कि हम सूरज की धूप में कुछ देर पैदल चलें। सूरज की किरणों से हमारी शरीर को कई लाभ मिलते हैं। सूरज की धूप विटामिन-डी का एक बहुत अच्छा सोर्स है। इसलिए सुबह के नाश्ते के बाद सूरज की धूप लेना बहुत जरूरी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment