एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

कल रविवार को प्रातः 8 से दोपहर 2 बजे तक अस्थाई रूप से इंटरनेट सेवा रहेगी बन्द… जाने वजह

Published on: January 6, 2024

द खबर एक्सप्रेस 06 जनवरी 2024। संभागीय आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजौरिया ने राजस्थान लोकसभा सेवा आयोग द्वारा 7 जनवरी (रविवार )को आयोजित होने वाली सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक( कॉलेज शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2023 के मद्देनजर बीकानेर की नगरीय सीमा, ग्राम खारा एवं ग्राम रायसर की राजस्व सीमाओं में प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक इंटरनेट सेवाएं अस्थाई रूप से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार इंटरनेट सर्विस प्रदाताओं द्वारा
2G, 3G 4G 5G , डाटा, इंटरनेट सेवाएं, बल्क एसएमएस, एमएमएस, व्हाट्सएप फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया के लिए इंटरनेट सेवाएं (सभी प्रकार की लैंडलाइन वॉइस कॉल, मोबाइल फोन ,सभी लीज लाइन, ब्रॉडबैंड यथा संभव हॉस्पिटल, बैंक और इंडस्ट्रीज को छोड़कर) बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
संभागीय आयुक्त श्रीमती राजौरिया द्वारा जारी आदेश अनुसार लोक सुरक्षा एवं लोक आपात की दृष्टिगत यह आदेश जारी किए गए हैं। सभी नागरिकों को आदेश की पालना करने और अवहेलना नहीं करने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करता पाया जाने पर संबंधित के विरुद्ध सक्षम विधिक प्रावधानों के तहत अभियोजन किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment