एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

बिना मेहनत किए कम करनी है पेट में जमा चर्बी तो आज ही इन घरेलू नुस्खों को आजमाएं, पेट अंदर होते नहीं लगेगी देर

Published on: January 6, 2024

द खबर एक्सप्रेस 06 जनवरी 2024। सर्दियों के मौसम में गर्म कपड़ों के अंदर पेट का निकलना पता नहीं लगता है। पेट में जमा चर्बी को कम करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। बता दें कि आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल और खानपान ऐसा हो गया है जिसकी वजह से मोटापा बढ़ जाता है। अगर आपके भी पेट में चर्बी जम गई है तो आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। ये बिना किसी मेहनत के पेट की चर्बी को कम करने में मदद करेंगे और साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं।

पेट की चर्बी कम करने के लिए घरेलू नुस्खे

नमक का सेवन कम करें

पेट की चर्बी को कम करने के लिए सबसे पहले आपको नमक का सेवन कम कर देना चाहिए। ज्यादा नमक वाला खाना जैसे चिप्स, अचार, नमकीन और पैकेज्ड फूड का सेवन कम करें। बता दें कि पैक किए हुए खाने की चीजों में नमक बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

चावल खाने से बचें

ज्यादा मात्रा में चावल खाने से भी पेट की चर्बी बढ़ सकती है। अगर आपको चावल पसंद है तो इसके सेवन को कम करें और इसकी जगह साबुत अनाज का सेवन करें ये हेल्दी होने के साथ ही वजन कम करने में भी मदद कर सकता है।

जंक फूड

जंक फूड का सेवन भी करने से बचना चाहिए। इनका सेवन करने से पेट में चर्बी जमा होने के साथ ही शरीर के वजन को भी बढ़ा देता है। इसलिए वेट लॉस और पेट की चर्बी कम करने के लिए जंक फूड को छोड़ देना चाहिए।

जूस पिएं

अपनी डाइट में हरी सब्जियों और फ्रेश फ्रूट्स के जूस को शामिल करें। लेकिन एक बात ध्यान रखें की बाजार में मिलने वाले जूस का सेवन करने की जगह घर पर बने फ्रेश जूस का सेवन करें। यह आपके शरीर के लिए फायदेमंद होगा और पेट की चर्बी को भी कम कर सकता है।

यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment