एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं की परीक्षा का संशोधित शेड्यूल

Published on: January 5, 2024

द खबर एक्सप्रेस 05 जनवरी 2024। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से क्लास 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया था, जिसमें अब संशोधन किया गया है। जो छात्र शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में उपस्थित होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट सीबीएसई डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।

उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिवाइज्ड शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार कुछ पेपरों की परीक्षा तारीखों में कुछ बदलाव किए गए हैं। क्लास 10 तिब्बती पेपर की परीक्षा अब 23 फरवरी को आयोजित की जाएगी, जो पहले 4 मार्च को निर्धारित की गई थी। 

इसी प्रकार क्लास 10 रिटेल की परीक्षा जो 16 फरवरी को निर्धारित की गई थी, वह अब 28 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के परीक्षा कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। 12वीं क्लास की फैशन स्टडीज की परीक्षा अब 11 मार्च की जगह अब 21 मार्च को आयोजित की जाएगी। सीबीएसई बोर्ड क्लास 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू करेगा। क्लास 10वीं की परीक्षा 13 मार्च को समाप्त होगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षा 2 अप्रैल को ही समाप्त होगी। क्लास 10 और 12 दोनों की बोर्ड परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी। सभी दिन परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Leave a Comment