एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

पीएम किसान योजना से किसानों को जोड़ने के लिए प्रत्येक पंचायत पर आयोजित होंगे सेचुरेशन कैम्प, श्रीडूंगरगढ़ में केम्प इन 5 पंचायतों में

Published on: January 5, 2024

द खबर एक्सप्रेस 5 जनवरी 2024। पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को जोड़ने हेतु 5 से 15 जनवरी तक जिले की हर पंचायत में सेचुरेशन कैम्प आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि शिविरों में पात्र किसानों को इस योजना से जोड़ने के साथ किसानों की ई-केवाईसी, लैण्ड रिकार्ड वैरिफिकेशन एवं बैंक खाते से आधार सिडिंग के बकाया कार्य भी  पूर्ण करवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन शिविरों में संबंधित विभाग के कार्मिकों की उपस्थित रहेंगे, शिविरो में मौके पर कार्य सम्पादन हेतु ई-मित्र की सुविधा भी मिलेगी।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि शुक्रवार को बीकानेर पंचायत समिति के बदरासर, कोलासर, गाढ़वाला, स्वरूप देसर तथा गीगासर में, लूणकरणसर के जेतपुरा, साबनीयां, लूणकरणसर नाथवाना, उदाणा, हदां के नैणिया तथा टोकला, कोलायत के मढ़, मंडाल चारनान् तथा नाइयों की बस्ती, नोखा पंचायत समिति की मैनसर, भादला, भामटसर, हंसासर, बीकासर, सलुण्डिया तथा झाड़ेली में, बज्जू के बज्जू खालसा व बज्जू तेजपुर, पूगल के करनीसर भाटियान, कंकराला व डंडी, खाजूवाला के 5 केवाईडी तथा 8 केवाईडी, छतरगढ़ के मोतीगढ़, सतासर व छतरगढ़, श्री डूंगरगढ़ के शेरूणा, देराजसर, दुलचासर, सावंतसर तथा मोमासर में शिविर आयोजित कर किसानों को लाभ दिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Leave a Comment