एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका उपचुनाव : हार-जीत का फैसला कर सकते है ये वोट

Published on: January 4, 2024

द खबर एक्सप्रेस 04 जनवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के वार्ड 3 का उपचुनाव त्रिकोणीय संघर्ष तक पहुंच गया है। इस वार्ड में कुल 851 वोट है। पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी स्व. जगदीश प्रसाद पुरोहित ने कांग्रेस प्रत्याशी को 112 वोटों से शिकस्त दी थी। इस बार स्व. जगदीश प्रसाद पुरोहित की धर्मपत्नी श्रीमती जमना देवी पुरोहित निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में है। भाजपा ने संतोष बोहरा को मैदान में उतारा है तो वही कांग्रेस ने मालाराम प्रजापत को टिकट दी है।

हार-जीत का फैसला कर सकते है ये वोट

वार्ड का ये चुनाव त्रिकोणीय हो गया है। इस वार्ड में 3 प्रत्याशी होने के कारण हार-जीत का अंतर बहुत ही कम रहने वाला है। वार्ड में कुल 851 वोट है। वार्डवासियों के कहना है कि इस बार कौन जीतेगा और कौन हारेगा ये कहा नहीं जा सकता। इस चुनाव में हार-जीत का फैसला सरकारी विभाग में लगे हुए कार्मिक कर सकते है जिनका अभी तक मतदान करने की प्रक्रिया का पता नही चल पाया है। इस वार्ड से दस निवासी ऐसे है जो अलग अलग विभागों में कार्य कर रहे है और उनका कार्यस्थल क्षेत्र से दूर है। सरकारी सेवा में कार्यरत सुखराम आंवला, सेठी आंवला, बाबूलाल पुरोहित आर्मी में, जेठी आंवला, कमल दुसाद, संतोष जाट राजस्थान पुलिस में, दामोदर पारीक सेल्स टेक्स विभाग में, राकेश गोदारा, भागीरथ दुसाद दिल्ली पुलिस में और रामनिवास आंवला बीएसएफ में है।

उपखण्ड कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर के आदेशानुसार सरकारी कार्मिको को मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश दिया जाता है। उपचुनाव में पोस्टल वोट नही डाले जायेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment