एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

नगरपालिका उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी संतोष बोहरा के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, कल कांग्रेस ने किया था अपना कार्यालय शुरू, देखे वीडियो..

Published on: January 4, 2024

द खबर एक्सप्रेस 04 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की रिक्त हुई वार्ड -3 के उपचुनाव का महासंग्राम आरम्भ हो गया है। इस उपचुनाव में भाजपा से संतोष बोहरा, कांग्रेस से मालाराम प्रजापत और स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में श्रीमती जमना देवी चुनाव लड़ रही है। वार्ड का ये चुनाव अब त्रिकोणीय हो चुका है। कल बुधवार 03 जनवरी को कांग्रेस ने अपना चुनावी कार्यालय शुरू कर दिया था जिसका उद्घाटन प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने किया था जहाँ पर वार्ड के मौजिज लोगो ने अपनी उपस्थिति दी।

भाजपा कार्यालय का हुआ उद्घाटन

आज गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी संतोष बोहरा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन बंशीधर नाई, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, नगरपालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, पूर्व देहात जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत, भाजपा शहर अध्यक्ष महावीर प्रसाद अड़वालिया, पार्षद विनोदगिरी गुसाई, विक्रमसिंह शेखावत, रजत आसोपा, अरुण पारीक, बजरंग लाल पुरोहित, शिवप्रसाद तावणियाँ, हेमराज भादानी, संतोष तावणियाँ, कालूराम प्रजापत, बिमल प्रजापत, रामलाल माली, कन्हैयालाल प्रजापत, सुभाष प्रजापत, प्रकाश गहलोत, गजानंद बोहरा, आईदान पारीक, साजन बोहरा, बजरंग दर्जी, पंडित गोपाल शास्त्री व्यास, नवरतन राजपुरोहित सहित भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

देखे वीडियो….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment