एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

7 जनवरी को सजेगा बाबा का विशाल दरबार, तोलियासर, लखासर और बिग्गा के पुजारी करेंगे ज्योत, सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा होगी भजनसंध्या

Published on: January 4, 2024

द खबर एक्सप्रेस 04 जनवरी 2023। श्री भैरव नाथ भक्त मंडल चांदनी चौक की तरफ 7 जनवरी (रविवार) को दिल्ली में बाबा भैरवनाथ का मनमोहक दरबार सजाया जाएगा। प्रत्येक नववर्ष के पहले रविवार को आयोजित होने वाले वार्षिक जागरण के आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। इस बार राजधानी दिल्ली के गुलाबी बाग में विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर आयोजक संस्था पदाधिकारी काफी उत्साहित है।
मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार आयोजित होने वाले छठे वार्षिक जागरण में नागौर के सुप्रसिद्ध भजन कलाकार महावीर सांखला और उनकी टीम शानदार प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा लोक कलाकार दुलारी देवी भी लोक भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगी। इसके अलावा धर्म से ओत – प्रोत मैजिक शो का भी आयोजन किया जाएगा।
संस्था पदाधिकारियों के मुताबिक राजस्थानी लोक संस्कृति को संजोने के लिए प्रत्येक वर्ष बाबा भैरवनाथ के जागरण का आयोजन किया जाता है। जिसमें भजन कलाकार से लेकर बाबा का श्रृंगार और प्रसाद खासतौर पर राजस्थान के कलाकारों से बनवाया जाता है।
बाबा कि ज्योत करने के लिए तोलियासर, बिग्गा और लखासर धाम से पुजारी खासतौर पर आते है और बाबा की पूजा अर्चना करते है। प्रत्येक वर्ष क्षेत्र से संबंध रखने वाले भक्तगण जागरण में शामिल होने के लिए दिल्ली के अलावा अन्य इलाकों से पहुंचते है।
आयोजकों ने बताया कि बाबा की भक्ति के साथ क्षेत्र के लोगों को एक दूसरे से मिलने का मौका भी मिलता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment