एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

28 जनवरी 2024 को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले पूज्यश्री तनसिंह जी जन्म शताब्दी समारोह की संपर्क यात्रा पहुंची क्षेत्र के इन गाँवो में, देखे वीडियो..

Published on: December 30, 2023

द खबर एक्सप्रेस 30 दिसंबर 2023। आज दिनांक 30 दिसम्बर 2023 को श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक पूज्य तनसिंह जी के जन्मशताब्दी समारोह मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के निमित्त संदेश देने हेतु संपर्क यात्रा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव कीतासर बिदावतान, कीतासर भाटियान, बिग्गा बास रामसरा, बिग्गा, सातलेरां, जैसलसर आदि गांवों में संपर्क किया। वक्ताओं ने संघ की मनोवैज्ञानिक कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। संघ संस्थापक पूज्यश्री तनसिंहजी के जीवन वृत्त के बारे में जानकारी देते हूए उनके जन्म के शताब्दी वर्ष को समारोह पूर्वक मनाने के लिए श्री क्षत्रिय युवक संघ की तरफ से सभी को दिल्ली चलने का निमंत्रण दिया गया।

2021 में संघ की हीरक जयन्ती समारोह जयपुर की सफलता के बाद नई दिल्ली में आयोजित पूज्यश्री तनसिंहजी के जन्म शताब्दी समारोह में जाने के लिए लोगो में बड़ा उत्साह दिखाई दिया।
संदेश यात्रा में पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, एडवोकेट भरतसिंह सेरूणा, गणेशसिंह बीका, सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह झंझेऊ, पूर्व सरपंच रतनसिंह केऊ, पूर्व सरपंच समुंद्र सिंह धीरदेसर, सरपंच प्रतिनिधि रणवीरसिंह सेरूणा, विक्रमसिंह सत्तासर, भवानी सिंह, गुलाबसिंह, योगेन्द्र सिंह लखासर, भागीरथ सिंह धर्मास, हरिसिंह गुसाईंसर, जयसिंह, जेठूसिंह, संदीप सिंह पुन्दलसर आदि ने क्षेत्र के गांवों में पहूंचकर आगामी 28 जनवरी को दिल्ली पहुंचने का निमंत्रण दिया।
सभी गांवों में उपस्थित ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर अधिकतम संख्या में स्पेशल ट्रेन के द्वारा दिल्ली पहुंचने का वादा किया।

देखे वीडियो…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment