चौका सकता है मंत्रिमंडल, राजस्थान मंत्रिमंडल की घोषणा कल, नए व अनुभव का होगा संगम

द खबर एक्सप्रेस 26 दिसम्बर 2023। जयपुर में सियासत का पारा बढ़ गया है। राजस्थान की भजनलाल सरकार के नए मंत्रिमंडल निर्माण की प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है। भाजपा ने अपने विधायको को फोन करना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार भाजपा ने अपने विधायको को सूचना देना आरम्भ कर दिया है। सभी को जयपुर तलब किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर कल ही मंत्रिमंडल की घोषणा कर दी जायेगी।

अनुभव और युवाओ को मिलेगा मौका

भजनलाल सरकार के नये मंत्रिमंडल की कवायद तेज हो चुकी है। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि इस बार के मंत्रिमंडल में युवा और अनुभव दोनों का संगम होगा। मुख्यमंत्री स्वयं वित्त और गृह विभाग रख सकते है।

इनको मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह

भाजपा प्रदेश कार्यालय से नवनिर्वाचित विधायकों को फोन पर सूचना देनी शुरू हो चुकी है। मंत्रिमंडल की घोषणा भी कल कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री के नाम की तरह इस बार मंत्रिमंडल में कुछ चौकाने वाले नाम भी शामिल हो सकते है।

  • मदन दिलावर
  • हरलाल सहारण
  • विश्वनाथ मेघवाल
  • महंत प्रतापपुरी
  • पुष्पेन्द्रसिंह राणावत
  • भैराराम सियोल
  • संजय शर्मा
  • बाबा बालकनाथ
  • हिरालाल नागर
  • जवाहरसिंह बेडम
  • शैलेश सिंह
  • जितेंद्र गोठवाल
  • दीप्ति किरण माहेश्वरी
  • उदयलाल भडाना
  • ताराचन्द सारस्वत
  • नोक्षम चौधरी
  • गोपाल शर्मा
  • महेन्द्रपाल मीणा
  • पब्बाराम बिश्नोई
  • ताराचन्द जैन
  • किरोड़ीलाल मीणा
  • हमीरसिंह भायल
  • सिद्धि कुमारी/सुमित गोदारा

Leave a Comment