एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद, नगरपालिका ने मनाया सुशासन दिवस, झाड़ू लेकर सड़को पर उतरे चेयरमैन

Published on: December 25, 2023

द खबर एक्सप्रेस 25 दिसम्बर 2023। आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ में सुशासन दिवस मनाया गया। नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्षद जगदीश गुर्जर, सत्यनारायण नाई, चांद रतन सेठिया, विनोदगिरी गुसाईं, लोकेश गोड़, रजत आसोपा, विक्रम सिंह, गोपाल छापोला, पवन उपाध्याय के साथ नगरपालिका कार्मिको कनिष्ठ सहायक जितेंद्र भोजक, कार्यवाहक सफाई निरीक्षक कमल चांवरिया ने स्व. वाजपेयी को स्मरण करते हुए उनके चित्र पर मालार्पण किया और उन्हें याद करते हुए सुशासन स्थापित करने और स्वच्छता अभियान सप्ताह की शपथ ली।

स्व. प्रधानमंत्री की जयन्ती पर पार्षद जगदीश गुर्जर ने इनके आरंभिक जीवन, राजनीतिक जीवन व प्रधानमंत्री कार्यकाल के बारे में विस्तार से बताया। नगरपालिका कार्मिक जितेन्द्र भोजक ने अटल जी द्वारा लिखी गयी कविताओं में से एक कविता “गीत नही गाता हूँ” की पंक्तियां प्रस्तुत की। इसी के साथ उपस्थित समस्त महानुभाव ने सुशासन स्थापित करने व स्वच्छता अभियान सप्ताह का संकल्प लिया।

स्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, उपस्थित पार्षद और नगरपालिका कार्मिको ने राष्ट्रीय राजमार्ग घुमचक्कर पर पहुंच के स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए सड़क पर झाड़ू लगाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment