एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

अनियमितताएं पाए जाने पर श्रीडूंगरगढ़ सहित 13 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित एवं एक का लाइसेंस निरस्त

Published on: December 19, 2023

द खबर एक्सप्रेस 19 दिसम्बर 2023। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 13 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित एवं एक का अनुज्ञापत्र निरस्त किया गया हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि सादुल कॉलोनी स्थित लक्ष्मी डिस्ट्रीब्यूटर का अनुज्ञापत्र 2 दिनों के लिए, आदर्श कॉलोनी स्थित रोशनी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, 682 आरडी, पूगल स्थित पूनम मेडिकल एंड जनरल स्टोर, लालमदेसर मगरा स्थित श्री श्याम मेडिकल स्टोर, मैन बाजार छतरगढ़ स्थित स्वस्थ 24 मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र 5 दिनों के लिए, सादुल गंज स्थित श्री मेडिकल एंड जनरल स्टोर, दामोलाई छतरगढ़ स्थित न्यू दक्ष मेडिकल एंड जनरल स्टोर एवं सिफा मेडिकल एंड जनरल स्टोर, केसरदेसर जाटान स्थित महादेव मेडिकल एंड जनरल स्टोर, हमालो की बारी के बाहर स्थित के. के. मेडिकल एंड जनरल स्टोर, कपूरीसर स्थित जगदंबा मेडिकल स्टोर, दुलचासर स्थित श्री नामदेव मेडिकल एंड जनरल स्टोर तथा खाजूवाला स्थित श्री अंबा मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र 10 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी ने बताया कि कालू बास श्रीडूंगरगढ़ स्थित दर्शा मेडिकोज का अनुज्ञापत्र औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के नियम 66 (1) के तहत फर्म को जारी औषधि अनुज्ञापत्र को निरस्त किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment