एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

नही थम रहा जश्न का दौर, भजनलाल शर्मा को राजस्थान के मुख्यमंत्री बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे

Published on: December 13, 2023

द खबर एक्सप्रेस 13 दिसंबर 2023। प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर भजनलाल शर्मा के चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया तथा खुशी मनाई। शर्मा के चयन की खबर मिलते ही अर्जनसर मुख्य बस स्टैंड पर भाजपा तथा विप्र फाउंडेशन के बंधुओं ने पटाखे तथा आतिशबाजी के साथ खुशी मनानी शुरू कर दी। लोगों में शर्मा के सीएम बनने का अति उत्साह देखा गया तथा आपस में बधाई देते हुए मिठाई बांटी गई।

विप्र फाउंडेशन के देहात जिला अध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने बताया कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें साधारण कार्यकर्ता को भी बड़ी जिमेदारी दी जा सकती है। श्री शर्मा संगठन में कार्य करते हुए पहली बार के विधायक के बावजूद सीएम बनाए गए है। भाजपा के सबका साथ सबका विकास का मूल मंत्र भी ऐसे निर्णय से चरितार्थ होता है। युवा योग्य सीएम के साथ प्रदेश नई बुलंदियों तक पहुंचेगा ऐसी कामना व्यक्त की गई। पूर्व उप प्रधान शर्मा के साथ दर्जनों लोगों ने इस चयन पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया तथा भाजपा के समर्थन में नारेबाजी कर प्रसन्नता व्यक्त की।
देर शाम तक जारी रहे इस कार्यक्रम में रामकुमार लाटा, नेतराम बनानी, आसुसिंह , मदन मोट, लक्ष्मीनारायण ओझा, प्रहलाद रांकावत, राजेन्द्र सारस्वा, उम्मेदसिंह, बृजलाल ओझा, बाबूलाल, ओम जोशी, गिरधारी सारस्वत, रामचंद्र सारस्वा, रामप्रताप सारण, राकेश, चंपालाल ओझा, जयप्रकाश आदि अनेकों लोगों के साथ जश्न में शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment