एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

सर्दी-खांसी और जुकाम से हैं परेशान, बस अपनाएं ये घरेलू उपाय, दवाइयों की नहीं पड़ेगी जरूरत

Published on: November 30, 2023

द खबर एक्सप्रेस 30 नवम्बर 2023। वैसे सर्दियों के मौसम में सर्दी की समस्या ज्यादा होती है, लेकिन अक्सर किसी ठंडी चीज का सेवन करने से और मौसम बदलने की वजह से सर्दी-खांसी हो ही जाती है। ऐसे में हमेशा दवाइयों पर डिपेंड होना सेहत से समझौता करना होगा। सर्दी-जुकाम की समस्या होने पर कभी भी तुरंत दवाइयों का सेवन नहीं करना चाहिए। वैसे भी कोल्ड फ्लू एक समय के बाद खुद ही खत्म होने लगता है। ऐसे में गर्म पानी और उसमें सेंधा नमक मिलाकर गार्गल आपके गले को तुरंत राहत पहुंचाने लगता है। तो आइए जानते हैं, सर्दी-जुकाम से छुटकारा पाने के उपायों के बारे में।

गुड़, घी और काली मिर्च

देशी घी को गर्म करके उसमें पीसी हुई काली मिर्च और गुड़ मिलाकर एक मिनट पका लें फिर हल्के गर्म ही इसे खाएं और इसके घी को पी जाएं। खांसी में आपको तुरंत राहत मिलेगी।

सेंधा नमक और गर्म पानी

गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाकर उससे दिन में तीन बार गार्गल करें। इससे गले की टॉन्सिल को आराम मिलेगा और आपको सर्दी जुकाम से निजात।

तुलसी अदरक की चाय

सर्दी से अगर आप ज्यादा परेशान हैं तो तुलसी, अदरक, लौंग गुड़ काली मिर्च को डालकर इसकी चाय बनाये और इसे ही पियें।सर्दियों में ये बहुत ही असरदार होता है।

भाप लें

सर्दी से अगर जल्द राहत पाना है और सीने में जमे कफ को भी खत्म करना है तो गर्म पानी का भाप सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।आप दिन भर में कम से कम दो बार भाप लें।

गार्गल करें

सीने और गले की जकड़न को गर्म पानी के गरारे से बहुत जल्दी ठीक किया जा सकता है।अगर आप भी इससे है परेशान तो जरूर आजमाएं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment