एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

शरीर में बढ़ाना चाहते हैं हीमोग्लोबिन का स्तर, तो रोजाना पिएं आयरन से भरपूर ये 5 तरह के ड्रिंक्स

Published on: November 28, 2023

द खबर एक्सप्रेस 28 नवम्बर 2023। शरीर में आयरन की कमी से कमजोरी, थकान और सुस्ती का सामना करना पड़ता है। जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में कमी होने लगती हैं, तो आयरन की कमी होती है। इससे आप एनीमिया के शिकार हो सकते हैं। आयरन की कमी से शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित होते हैं। इसलिए जरूरी है कि शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए आप अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। आज आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें पीने से शरीर में आयरन की कमी दूर हो सकती है।

आंवला का जूस

आंवला सेहत का खजाना है, इसे सर्दियों के मौसम का सुपरफूड कहा जाता है। विटामिन-सी से भरपूर आंवला को इम्युनिटी बूस्टर के रूप में भी जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, एनिमिया के मरीजों के लिए आंवला दवा के रूप में काम करता है। शरीर में हीमोग्लोबिन के निर्माण के लिए आप रोजाना आंवला का जूस पी सकते हैं। हालांकि इसका स्वाद थोड़ा तीखा लगेगा, लेकिन इस जूस को पीने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

गन्ने का रस

गन्ने के रस का न केवल मीठा स्वाद होता है, बल्कि यह आयरन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। एनीमिया के मरीजों की डाइट में गन्ने का रस शामिल कर सकते हैं। इसे पीने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और कमजोरी दूर होती है।

चुकंदर का जूस

चुकंदर सेहत के लिए सबसे हेल्दी फूड आइटम्स में से एक माना जाता है। इसमें फाइबर की मात्रा पर्याप्त होती है, जो पाचन के लिए सहायक है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो चुकंदर का जूस आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

सत्तू का शर्बत

भुने हुए चने से सत्तू तैयार किया जाता है। इस सत्तू से हेल्दी और स्वादिष्ट ड्रिंक बनाई जाती है। इसे बनाने के लिए आप नींबू का रस और कुछ मसालों का भी उपयोग कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन, आयरन और कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जात हैं। इस ड्रिंक को पीने से शरीर में आयरन की पूर्ति होती है और आप एनीमिया की समस्या से बच सकते हैं।

अनार का रस

अनार सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस फल में आयरन और विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। अनार का जूस पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन बनने में सहायता मिलती है साथ ही शरीर की कई समस्याएं भी दूर होती हैं।

लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

खेजड़ली आंदोलन की बरसी आज, 295 सालों बाद खेजड़ली आंदोलन की फिर से जरूरत

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगरपालिका द्वारा लगाये जायेंगे वार्डो में शिविर, आमजन जाने क्या क्या होगा शिविर में, समस्या समाधान का मौका

सिक्किम में हुआ शहीद मेजर जनरल की प्रतिमा का अनावरण, प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सहित क्षेत्र के युवा भाजपा नेता रहे साथ

सेवा का पर्याय बना द्वारकाधीश रुणिचा पैदल यात्री संघ, गौमाता एवं अबोल जानवरो के लिये आपणो गाँव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को किया आर्थिक सहयोग

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में समस्याओं का अंबार, उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा का संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश

17 सितंबर को आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव महाअभियान को सफल बनाने के लिए जन अभियान, टीम को मिल रहा जनप्रतिनिधियों व संस्थाओं का अभूतपूर्व समर्थन

Leave a Comment