एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचाती है दालचीनी, ऐसे करें खाने में इसका इस्तेमाल

Published on: November 24, 2023

द खबर एक्सप्रेस 24 नवम्बर 2023। दालचीनी एक ऐसा मसाला है, जिसकी थोड़ी सी मात्रा रेसिपी में पड़ते ही उसका स्वाद बढ़ता जाता है। स्वाद के साथ ही ये मसाला सेहत के लिए भी कई तरीकों से फायदेमंद होता है। अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि इस मसाले का इस्तेमाल खानपान के अलावा पारंपरिक चिकित्सा में भी किया जाता है। जैसा कि सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है, इस मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश की समस्याएं बहुत ज्यादा परेशान करती हैं। ऐसे में आपको खासतौर से कुछ मसालों को डाइट में शामिल करना चाहिए, जैसे- काली मिर्च, अजवाइन, दालचीनी आदि। इनकी तासीर गर्म होती है जिससे ये सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के साथ ही मौसमी संक्रमण से भी दूर रखते हैं, तो दालचीनी कैसे है सेहत के लिए है फायदेमंद और कैसे करें इसे डाइट में शामिल, जान लें यहां।

ऐसे करें दालचीनी को खानपान में शामिल

– दालचीनी का पानी पीना है बेहद फायदेमंद। इसके लिए दालचीनी की दो से तीन लकड़ी को रातभर के लिए पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को छानकर पी लें। 

– दालचीनी की इस्तेमाल आप अपनी रेगुलर चाय में भी कर सकते है। इससे चाय की खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाएगा।चायपत्ती के साथ चाय में अदरक, काली मिर्च, दालचीनी भी डाल दें। इससे चाय के फायदे बढ़ जाते हैं। 

– पुलाव बनाने में भी आप दालचीनी डाल सकते हैं।

दालचीनी के फायदे

– दालचीनी को खानपान में शामिल करने से पाचन दुरुस्त रहता है। इससे पेट फूलना, पेट दर्द और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। साथ ही यह पेट की चर्बी को भी कम करने में मददगार है। 

– यह शरीर को कई तरह के इन्फेक्शन से बचाता है। इसकी तासीर गर्म होती है जिससे सांस संबंधी समस्याओं मेें भी आराम मिलता है।

– दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स डैमेजिंग को कम करते हैं जिससे बढ़ती उम्र के असर को कम किया जा सकता है।  

– दालचीनी में पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड्स शरीर की सूजन करने में प्रभावी होते हैं। सर्दियों में सूजन की समस्या बढ़ जाती है।

– दालचीनी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है जिससे हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है। 

– दालचीनी इंसुलिन प्रोडक्शन को कंट्रोल करने में मदद करता है। महज एक चुटकी दालचीनी डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकती है।

लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment