एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

नि:शुल्क योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में सैकड़ों रोगियों ने लिया स्वास्थ्य लाभ, तीस दिवसीय नि:शुल्क योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का हुआ समापन

Published on: November 7, 2023

द खबर एक्सप्रेस 07 नवम्बर 2023। श्री डूंगरगढ़ कस्बे के तेरापंथ भवन में आयोजित श्रीमद् आचार्य श्री तुलसी महाप्रज्ञ साधना संस्थान की ओर से आयोजित तीस दिवसीय निशुल्क योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का सोमवार सुबह हुआ समापन। योग शिविर प्रभारी योग गुरू ओम कालवा ने जानकारी देते हुए बताया इस नि:शुल्क शिविर में सुबह 06:30 से 07:30 बजे तक सौ से अधिक संख्या में कस्बे के गणमान्य योग प्रेमियों ने शिविर में नियमित रूप से अष्टांग योग यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान ओर समाधी की विधिवत् जानकारी लेते हुए शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक स्तर को मजबूत करने हेतू आरोग्य लाभ और अपनी दैनिक दिनचर्या में योग शामिल करने का संकल्प लिया।

आयोजक समिति ने किया सम्मान…

ओम कालवा की योगा टीम के नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, मुलचंद पालीवाल, राकेश परिहार, योगिता कालवा, दामोदर बोहरा, गुड़िया नैन, मनीष कुमार धामा, पटवारी हरिराम सारण, राधेश्याम दर्जी, योगानंद कालवा का कस्बे के गणमान्य नागरिक हरि प्रसाद भादू, जगदीश प्रसाद मोदी, रणवीर सिंह खींची, खीयाराम सोनी, तोलाराम पुगलिया, मोहनलाल खण्डेलवाल, सुरेंद्र नाई, राजेंद्र कुमार सांडेला, रमेश प्रजापत, हरलाल भांभू, रामेंद्र कुमार शास्त्री, भारती आलवानी, नारायण शर्मा, अंजू पारख, नोरंगलाल स्वामी, फुसराज चौपड़ा, अंकित पुगलिया, नारायण पुरोहित, जुगल किशोर सोनी, चैनाराम चौहान, कमल किशोर शर्मा, धापू शर्मा, किसना राजपूत, नारायणचन्द डागा, प्यारेलाल सोनी, राहुल सुराना, रूद्र दुगड़, गोरजा सुथार, हर्षिता वर्मा, दिशा तोलंबिया इत्यादि ने मंच पर योग प्रदर्शन करने वाले सभी योग प्रशिक्षको का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया। इन सभी सहयोगियों का माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया

प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में सेवाए प्रदान कर रहे वरिष्ठ प्राकृतिक चिकित्सक डॉ राधेश्याम पारीक एवं उनके सहयोगी डॉ रवि प्रकाश पारीक ने बताया सुबह 8 से दोपहर 01 बजे तक शिविर में दो हजार से अधिक संख्या में असाध्य रोगों से पीड़ित रोगियों ने नियमित स्वास्थ्य लाभ लिया। आयोजक समिति के अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया व मंत्री मालचंद सिंघी और तुलसी सेवा संस्थान के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने शिविर में शामिल सभी योग साधकों व योग व प्राक्रतिक चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment