एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

स्वतंत्र प्रत्याशी श्रीमती प्रीति शर्मा के कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ कार्यालय का हुआ उद्घाटन, पूर्व विधायक रहे मंच पर मौजूद

Published on: November 6, 2023

द खबर एक्सप्रेस 06 नवम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ में आज चुनावी मौसम में पूरा रंग गहरा गया। सुबह बसपा से राजेन्द्र मेघवाल बापेऊ ने नामांकन दाखिल किया। स्वतंत्र प्रत्याशी प्रीति शर्मा के समर्थन में हाईस्कूल के सामने कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसके बाद जुलूस के रूप में मुख्य बाजारों से होते हुए मोमासरबास स्थित कार्यालय पहुंचकर उद्घाटन किया।

चर्चा में रही पूर्व विधायक की मौजूदगी…

आज की कार्यकर्ता सभा मे सबसे बड़ी चर्चा पूर्व विधायक किसनाराम नाई की मंच पर मौजूदगी रही। पूर्व विधायक किसनाराम नाई की मंच पर मौजूदगी ने तय कर दिया है कि उनका रुख पूरे चुनाव में स्वतंत्र प्रत्याशी प्रीति शर्मा के पक्ष में रहेगा। विदित रहे कि 2018 के चुनावों में पूर्व विधायक ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा था जिसके बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। 5 साल के लंबे वनवास के बाद इस चुनाव से ठीक पहले ही उनकी भाजपा में पुनर्वापसी हुई थी। इस पुनर्वापसी को श्रीडूंगरगढ़ भाजपा ने जश्न के रूप में मनाया था। उनकी पुनर्वापसी ने भाजपा कार्यकर्ताओं में इन चुनावों के लिये जोश भर दिया था। ताराचन्द सारस्वत के साथ सभी भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था। लेकिन आज जब पूर्व विधायक वापिस पार्टी के विरुद्ध गए है तब उनके भविष्य को लेकर फिर से चर्चा होने लगी है।

प्रीति ने दिया संबोधन…

प्रीति शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वो स्वतंत्रता सेनानियों की बेटी है। और श्रीडूंगरगढ़ के समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियाँ की पुत्रवधू है। जनता के बीच रहकर जनता का कार्य करने के लिए चुनाव लड़ रही है।

देखे वीडियो….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment