एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

हार जीत की सीढ़ी होती है, विद्यार्थी निराश ना हो.. श्याम महर्षि, इंटर कॉलेज बीकानेर ज़ोन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय ने जीता…

Published on: November 3, 2023

द खबर एक्सप्रेस 03 नवम्बर 2023। कस्बे के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में आयोजित महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज बीकानेर जॉन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। फाइनल मैच शुक्रवार को नोखा की राजकीय मांगीलाल बागड़ी महाविद्यालय व श्रीडूंगरगढ महाविद्यालय के बीच खेला गया। इस मैच में श्रीडूंगरगढ महाविद्यालय ने 27 रनों से जीत दर्ज की।

समापन समारोह में बोलते हुए राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्याम महर्षि ने कहा कि हार जीत की सीढ़ी होती है। विद्यार्थी निराश न हो, जो हारता है वो निश्चित ही अगले कदम पर जीत दर्ज करता है। उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए निरन्तर परिश्रम करते रहने की बात कहीं। संस्था के उपसचिव रामचंद्र राठी ने कहा कि खिलाड़ियों ने खेल को खेल की भावना से खेला इसके लिए सभी को धन्यवाद देता हूँ। समिति सदस्य विजय महर्षि ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। कार्यवाहक कार्यवाहक प्राचार्य विनोद सुथार व डीपी मुकेश जांगिड़ ने बताया कि इस मैच की विजेता टीम पीलीबंगा में अंतर विश्वविद्यालय की फाइनल टीम के लिये खेलेंगी। विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व मैडल देकर समान्नित किया गया। कार्य्रकम का संचालन हिन्दी विषय के व्याख्याता राजेश कुमार मीणा ने किया। डॉ.राजेश सेवक,सुनील आचार्य, नोखा टीम के कोच प्रेम सिंह विश्नोई,विक्रम दुसाद, नवरत्न मौजूद रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment