एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

त‍िल और खजूर के लड्डू खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Published on: November 2, 2023

The Khabar Xpress 02 नवंबर 2023। इस मौसम में त‍िल और खजूर के लड्डू का सेवन फायदेमंद होता है। त‍िल और खजूर के लड्डू खाने में स्‍वाद‍िष्‍ट और पोषक तत्‍वों से भरपूर होते हैं। त‍िल और खजूर की तासीर गर्म होती है इसल‍िए इसे ठंड में खाना ज्‍यादा पसंद क‍िया जाता है। त‍िल और खजूर के लड्डू खाने से शरीर को गर्म रखा जा सकता है। बच्‍चे और गर्भवती मह‍िलाओं को भी रोज एक लड्डू खाने के ल‍िए दे सकते हैं। 

त‍िल और खजूर के लड्डू खाने के फायदे

1. हार्ट के ल‍िए फायदेमंद है त‍िल और खजूर के लड्डू 

हार्ट को स्‍वस्‍थ रखने के ल‍िए त‍िल और खजूर से बने लड्डू का सेवन कर सकते हैं। त‍िल में सेसमोल नाम का कंपाउंड पाया जाता है। यह कंपाउंड, हार्ट को हेल्‍दी रखने में मदद करता है। खजूर में एंटीऑक्‍सीडेंट्स मौजूद होते हैं। कोलेस्‍ट्रॉल को कंट्रोल करने में यह हार्ट की मदद करते हैं। हार्ट के ल‍िए त‍िल और खजूर का सीम‍ित सेवन लाभदायक होता है।          

2. त‍ि‍ल और खजूर के लड्डू खाने से हड्ड‍ियां मजबूत होती हैं 

त‍िल में पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एस‍िड होता है। त‍िल का सेवन करने से हड्ड‍ियों को मजबूती म‍िलती है। खजूर में बोरॉन होता है, जो हड्ड‍ियों के ल‍िए बेहद फायदेमंद माना जाता है। खजूर में व‍िटाम‍िन-के, सेलेन‍ियम, कॉपर, मैंगनीज और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। इन लड्ड‍ू के सेवन से बोन्‍स की कमजोरी दूर होगी।   

3. त‍ि‍ल और खजूर के लड्डू खाने से हाई बीपी की समस्‍या दूर होती है    

त‍िल और खजूर के लड्डू खाकर हाई बीपी की समस्‍या दूर होती है। त‍िल में सेसमोल‍िन कंपाउंड पाया जाता है ज‍िससे उच्‍च रक्‍तचाप की समस्‍या जल्‍दी दूर होती है। वहीं खजूर में पोटैश‍ियम और म‍िनरल्‍स की भरपूर मात्रा होती है। खजूर का सेवन करने से भी उच्‍च रक्‍तचाप की समस्‍या को दूर कि‍या जा सकता है।  

4. त‍िल और खजूर के लड्डू खाने से सूजन कम होती है   

त‍िल और खजूर के लड्डू खाने से सूजन कम होती है। त‍िल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर खजूर का सेवन करने से भी दर्द और सूजन जैसी समस्‍याओं को दूर करने में मदद म‍िलती है। खजूर में मैग्नीशियम पाया जाता है। इससे सूजन कम होती है। गर्भवती मह‍िलाओं के ल‍िए त‍िल और खजूर के लड्डू का सेवन फायदेमंद होता है। मह‍िलाओं के शरीर में प्रेग्‍नेंसी के दौरान आने वाली सूजन और घुटनों के दर्द से राहत पाने का यह एक बेहतरीन उपाय है।        

5. त‍िल और खजूर के लड्डू खाने से इम्‍यून‍िटी बढ़ती है  

त‍िल और खजूर से बने लड्डू का सेवन करने से रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बढ़ती है। त‍िल में इम्‍यूनोमॉड्यूलेटरी गुण होते हैं। इससे इम्‍यून‍िटी बढ़ती है। इसके अलावा खजूर का सेवन करने से भी इम्‍यून‍िटी को बढ़ाने में मदद म‍िलती है। खजूर में प्रोटीन, आयरन और अन्‍य जरूरी व‍िटाम‍िन्‍स पाए पाए जाते हैं। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment