एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

करवा चौथ कल, बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग और शिव योग का अद्भुत संयोग, शिव कृपा से मिलेगा इन 5 राशियों को लाभ

Published on: October 31, 2023

द खबर एक्सप्रेस 31 अक्टूबर 2023। कल 1 नवंबर दिन बुधवार को चंद्रमा वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करने वाले हैं। साथ ही कल कार्तिक मासके कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि भी है और इस तिथि पर करवा चौथ का व्रत किया जाता है। करवा चौथ पर परिध योग, शिव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और मृगशिरा नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है, जिससे कल के दिन का महत्व भी बढ़ गया है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि करवा चौथ पर बन रहे इन शुभ योग की वजह से शिव पार्वती की तरह पति पत्नी के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा और हर कार्य में सफलता मिलेगी। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुधवार का दिन पांच राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इन राशियों को शिव कृपा की वजह से अच्छा लाभ मिलेगा और नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के योग बनेंगे। राशियों के साथ कुछ ज्योतिषीय उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और शिव के साथ भगवान गणेश की भी कृपा प्राप्त होगी। आइए जानते हैं करवा चौथ का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है…

मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 1 नवंबर का दिन

कल यानी 1 नवंबर का दिन मेष राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। मेष राशि वालों को कल हर मामले में परिजनों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपकी कई मुश्किलें कम हो जाएंगी और काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे। करवा चौथ का व्रत होने से घर में धार्मिक माहौल रहेगा और इस राशि के पति पत्नी के बीच प्रेम भाव बना रहेगा। संतान पक्ष के किसी कार्य में अगर कोई परेशानी चल रही है तो पिता की मदद से वह दूर हो जाएगी और आप राहत की सांस ले पाएंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है, जिससे परिवार में उत्सव जैसा माहौल बना रहेगा। भाई-बहनों के साथ कोई मनोरंजन का कार्यक्रम बना सकते हैं और घर से जुड़े कार्य भी पूरे करेंगे। मेष राशि वालों को कल विदेश जाने का मौका मिलेगा और वहां स्थाई रूप से रहने का भी अवसर प्राप्त होगा।

मेष राशि वालों के लिए बुधवार का उपाय: मनोकामना पूर्ति के लिए सात बुधवार तक मूंग के लड्डुओं का भोग गणेशजी को लगाएं। इससे कुंडली में बुध की स्थिति भी मजबूत होती है।

मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 1 नवंबर का दिन

मिथुन राशि वालों के लिए कल यानी 1 नवंबर का दिन सुखद रहने वाला है। मिथुन राशि वालों कल आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी और योजना के साथ बचत भी अच्छी कर पाएंगे। अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो आपके स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह किसी बुजुर्ग व्यक्ति के हस्तक्षेप की वजह से सुलझ जाएगा और गिले शिकवे दूर करके रिश्तों की मर्यादा बनाए रखेंगे। करवा चौथ पर मिथुन राशि वाले पति पत्नी पूजा के बाद कहीं बाहर डिनर पर जाने की योजना बनाएंगे। नौकरी पेशा जातकों को करियर में संतुष्टि प्राप्त होगी और साथियों का भी पूरा समर्थन मिलेगा। व्यवसाय को सही तरीके से चलाने में सफल होंगे और कुछ विशेषज्ञ लोगों की मदद से बड़ा लाभ अर्जित करने में सफल भी होंग।

मिथुन राशि वालों के लिए बुधवार का उपाय: आर्थिक उन्नति के लिए बुधवार को 7 साबुत कौड़ियां और एक मुट्ठी हरी मूंग दाल को हरे कपड़े में बांधकर मंदिर की सीढ़ियों पर रखें दें।

सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 1 नवंबर का दिन

कल यानी 1 नवंबर का दिन सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। सिंह राशि वाले कल हर किसी से अच्छे से बातचीत करेंगे, जिससे आपकी अलग छवि बनेगी। योजनाओं के अनुसार काम करने से आर्थिक परेशानियों से बाहर निकलने में सफल होंगे और बचत भी करेंगे। सिंह राशि वाले पति पत्नी दोनों एक दूसरे के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगे, जिससे दोनों के बीच प्रेम और विश्वास में बढ़ोतरी होगी। बच्चों के लिए कुछ नई चीजों की खरीदारी करेंगे, जिससे परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। छोटे भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे और हंसी मजाक का माहौल भी बना रहेगा। बिजनस में नए लोगों से जान पहचान बनाने में सफल होंगे, जिससे भविष्य में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल होंगे। घर के बड़े बुजुर्गी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।

सिंह राशि वालों के लिए बुधवार का उपाय: नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए बुधवार को सवा पाव मूंग उबालकर उसमें घी व शक्कर मिलाकर गाय को खिला दें।

तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 1 नवंबर का दिन

तुला राशि वालों के लिए कल यानी 1 नवंबर का दिन अनुकूल रहने वाला है। तुला राशि वालों में कल अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा और कार्यस्थल पर आपका मान सम्मान में बढ़ेगा। बच्चों की मदद से समस्याओं का समाधान खोजने में सफल होंगे और किसी नई जमीन की खरीदारी भी कर सकते हैं। करवा चौथ की वजह से पति पत्नी की बीच प्रेम भाव बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। धन कमाने के नए रास्ते मिलेंगे और कारोबार में आर्थिक लाभ अर्जित करने में सक्षम होंगे। कल आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे जरूरी जानकारी मिलेगी, जो व्यवाय में आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। नौकरी पेशा जातकों को कल अधिकारियों का साथ मिलेगा और किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर भी मिल सकता है।

तुला राशि वालों के लिए बुधवार का उपाय: बाधाओं और रोगों से मुक्ति के लिए बुधवार को किन्नरों को हरे वस्त्र दान करें और मंदिर या जरूरतमंद को हरी मूंग का दान करें।

मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 1 नवंबर का दिन

कल यानी 1 नवंबर का दिन मीन राशि वालों के लिए लाभदायी रहने वाला है। मीन राशि वाले कल धन बचत करने में कामयाब होंगे और पैतृक संपत्ति से अच्छा फायदा होगा। साझेदारी में व्यापार करने वालों को कल अच्छा लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आपने किसी से पैसा उधार लिया है तो कल उसको चुकाने में सफल होंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। करवा चौथ की वजह से जीवनसाथी के साथ कुछ गिफ्ट खरीद सकते हैं और साथ बाहर डिनर की भी योजनाएं बनाएंगे। परिवार के किसी सदस्य को फोन पर कुछ ऐसी जानकारी मिल सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, इससे आपको राहत मिलेगी। नौकरी पेशा जातक कल समय पर कार्य पूरा करेंगे और घर के लिए जल्दी निकल जाएंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा, जिससे माता पिता प्रसन्न रहेंगे।

मीन राशि वालों के लिए बुधवार का उपाय: आर्थिक कष्टों से मुक्ति के लिए गणेशजी को सिंदूर अर्पित करें और हरे कपड़े में पांच मुट्ठी साबुत हरी मूंग बांधकर पोटली बना लें और उसे गणेश मंत्रों के साथ जल में प्रवाहित कर दें।

नोट : यह तमाम जानकारी जनरुचि को ध्यान में रखकर दी जा रही है, ज्योतिष और धर्म के उपाय और सलाहों को अपनी आस्था और विश्वास पर आजमाएं। कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment