एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

कभी भी आ सकती है कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी सूची, गठबंधन पर हो रही चर्चा, आरएलडी से गठबंधन तय

Published on: October 29, 2023

द खबर एक्सप्रेस 29 अक्टूबर 2023। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और सचिन पायलट आज दिल्ली में है। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में 100 से ज्यादा नामों पर मंथन होगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोतस, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और सचिन पायलट आज दिल्ली में है। कांग्रेस सीईसी की बैठक में करीब 100 नामों पर मंथन होगा। कांग्रेस ने तीन सूची जारी की है। पहली सूची में 33, दूसरी में 43 और तीसरी में 19 उम्मीदवार घोषित किए है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही नए नामों को हरी झंडी मिल जाएगी। आज-कल चौथी सूची जारी हो सकती है। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन गौरव गोगोई की अध्यक्षता में एआईसीसी मुख्यालय में शाम 5 बजे से बैठक चल रही हैं।


चौथी लिस्ट में हो सकते हैं चौंकाने वाले नाम

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चौथी लिस्ट का इंतजार है। ऐसा माना जा रहा है कि जिन सीटों पर जहां विरोध ज्यादा हो रहा है। वहां पर पार्टी एक बार फिर मंथन करेगी। जबकि कांग्रेस द्वारा जारी सूची में फेरबदल पर भी मंथन हो सकता है। अब तक घोषित किए गए प्रत्याशियों में कांग्रेस ने अधिकतर पूर्व प्रत्याशियों को ही दोहराया गया है। ऐसे में टिकट की उम्मीद लगाए बैठे स्थानीय नेता नाराज हो गए। अभी आधे ही प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए कि ज्योति खंडेलवाल, सुरेश मिश्रा, रामचंद्र सराधना, रेवंत राम पंवार सहित कई नेता कांग्रेस का साथ छोड़ चुके हैं। अभी 105 प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है। कांग्रेस को डर है कि और नेता पार्टी से नाराज हो सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस हाईकमान इस मुद्दे पर भी चर्चा करेगा कि नाराज नेताओं को कैसे मनाया जाए।

गठबंधन पर भी होगी बातचीत

राष्ट्रीय लोकदल के साथ कांग्रेस का गठबंधन तय है। भरतपुर से सुभाष गर्ग का नाम आरएलडी से तय माना जा रहा है और कांग्रेस उनके नाम पर राजी है। इसी तरह भारत आदिवासी पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी सहित कुछ अन्य दलों के साथ भी पार्टी की बातचीत चल रही है। ऐसे में करीब एक दर्जन सीटों पर कांग्रेस अन्य दलों को समर्थन दे सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment