एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

यू डाइस विसंगतियों को दूर करने के लिए स्कूल शिक्षा परिवार ने प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा निदेशक को लिखा पत्र

Published on: October 29, 2023

द खबर एक्सप्रेस 29 अक्टूबर 2023। निजी विद्यालय संगठन स्कूल शिक्षा परिवार ने आरटीई भौतिक सत्यापन में यू डाइस पूर्णता की बाध्यता हटाने एवं विभिन्न विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा है।
स्कूल शिक्षा परिवार के श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मूलचंद स्वामी ने अपने ज्ञापन में लिखा है कि निजी स्कूलों में आरटीआई भौतिक सत्यापन में बीकानेर के जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने 27 अक्टूबर को एक आदेश जारी कर निजी स्कूलों के लिए यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फ़ॉर एजुकेशन (यू डाइस) पूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर ही सत्यापन करने की बाध्यता कर दी है।स्वामी ने लिखा है कि आरटीई सत्यापन और यू डाइस में कोई संबंध नहीं है और इस तरह का आदेश पूरे राजस्थान में बीकानेर जिले को छोड़ कर कहीं भी जारी नहीं किया गया है।यू डाइस में कार्य करने के लिए पूर्व स्कूल संचालकों को प्रशिक्षण दिया जाता है जो अभी तक नहीं हो पाया है।जहां यू डाइस को पूर्ण करने में एक माह के करीब समय लगता है वहीं यू डाइस के प्रत्येक मॉड्यूल में अनेक प्रकार की विसंगतियां भी सामने आ रही है।इस संबंध में स्कूल शिक्षा परिवार रोष प्रकट किया है।संगठन ने इस हेतु विसंगतियों को दूर करते हुए इस तरह के अव्यवहारिक आदेश को वापस लेने की मांग निदेशक से की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Leave a Comment