



द खबर एक्सप्रेस 22 अक्टूबर 2023। भुना हुआ चना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसको खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन और विटामिन सी पाया जाता हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं भुना हुआ चना बड़ों के साथ बच्चों को भी खिलाया जा सकता हैं। बच्चों को भुना हुआ चना खिलाने से उनके शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ ,हड्डियां भी मजबूत होती हैं। भुना हुआ चना बच्चों के विकास में अहम भूमिका निभाता है। बच्चे ज्यादा खेलते-कूदते हैं, ऐसे में कई बार उनके शरीर में थकान हो जाती है। ऐसे में भुने हुए चने बच्चे को देकर उनके शरीर को एनर्जी मिलने के साथ वह बाहर की चीजें खाने से भी बच जाते हैं। भुने चने स्वादिष्ट होने के साथ बच्चे के शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। भुना चना बच्चों 3 साल की उम्र के बाद दिए जा सकते हैं। हालांकि, अगर बच्चे को निगलने में दिक्कत हो, तो इसे दरदरा पीसकर भी बच्चों को दिया जा सकता हैं। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से बच्चों को भुने चने खिलाने के अन्य फायदों के बारे में।
हड्डियों को बनाए मजबूत
बच्चों को भुना हुआ चना खिलाने से उनकी हड्डियां मजबूत होती है। भुने हुए चने में कैल्शियम, फॉस्फोरस, फॉस्फेट, आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज और जिंक पाया जाता हैं, जो हड्डियों को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करता हैं। यह बच्चों की हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में मदद करता है।
आयरन की कमी को रोकें
बच्चों के शरीर में कमजोरी होना एक आम समस्या है। ऐसे में बच्चों की डाइट में भुने चने को शामिल करने से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ हीमोग्लोबिन का लेवल भी बढ़ता हैं। आयरन लाल रक्त कोशिकाएं को बढ़ाने के साथ मेटॉबोलिज्म को भी तेज करता है।
पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद
बच्चे के पाचन-तंत्र को हेल्दी रखने के लिए भुने चने होने दिए जा सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर बच्चे के पेट को हेल्दी रखने के साथ गैस,ब्लोटिंग और कब्ज की समस्या से राहत देते हैं। यह बच्चों के मल को सॉफ्ट बनाता है। यह पेट में बैड बैक्टीरिया को पनपने से भी रोकता है।
ब्रेन के लिए फायदेमंद
बच्चों को भुने चने खिलाने से ब्रेन हेल्दी रहता है। इसमें मौजूद कोलीन मस्तिष्क को शार्प करने के साथ बच्चों की याददाशत को भी बढ़ाता है। बच्चों को रोज भुना चना खिलाने से उनकी याद करने की क्षणता बढ़ती है और ब्रेन स्वस्थ रहता है।
एनर्जी देता है
बच्चे बहुत ज्यादा खेलते और कूदते है इस कारण उनको कमजोरी को अनुभव हो सकता है। इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर की कमजोरी को दूर करने के साथ एनर्जी देता हा। यह लंबे समय तक बच्चों के शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
बच्चों को भुना चना खिलाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर बच्चों को कोई समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही बच्चों को भुना चना दें।

