एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में डांडिया महा उत्सव में विद्यार्थियों ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा, महासप्तमी पर शिक्षण संस्थान में हुआ कन्या पूजन …

Published on: October 21, 2023

द खबर एक्सप्रेस 21 अक्टूबर 2023। कस्बे के श्रीडूंगरगढ महाविद्यालय में शनिवार को डांडिया महा उत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान बालिकाओं में ग्रुप बनाकर डांडिया नृत्य किया। कार्यक्रम में विभन्न संकृति का समायोजन कर एक से बढ़कर एक गतिविधयों की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यवाहक प्राचार्य विनोद सुथार ने मां सरस्वती के आगे दीप प्रवज्ज्वलित कर की। इस दौरान सुथार ने कहा कि नवरात्रि महाउत्सव हमारी संस्कृति का प्रतीक है। विद्यार्थी उत्सव व त्यौहारों परम्पराओं कब अनुसार मनाएं। सांकृतिक प्रभारी राजेश मीणा ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ सांकृतिक गतिविधियों का होना भी आवश्यक है। डॉ.राजेश सेवग ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कहीं। इस दौरान सुनील आचार्य, डॉ.श्याम सुंदर वर्मा, लव कुमार,डीपी मुकेश जांगिड़, शुशील सुथार, मुकेश सैनी मौजूद रहें।

ए.जी. मिशन शिक्षण संस्थान में हुआ कन्या पूजन

आज शनिवार को ए.जी. मिशन शिक्षण संस्थान के पावन प्रांगण में नवरात्रि के उपलक्ष में महासप्तमी के दिन कन्या पूजन कार्यक्रम रखा गया। कन्या पूजन के बाद 251 कन्याओं ने माँ का प्रसाद भोजन के रूप में ग्रहण किया। संस्थान के प्रिंसिपल डॉ रजनीश कौशिक व वाइस प्रिंसिपल श्रीमती सुनीता कौशिक तथा संरक्षक उदाराम चौधरी ने नवदुर्गा स्वरूप कन्याओं का चरण धोकर पूजन किया। माता रूप में आई कन्याओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ रजनीश कौशिक ने बच्चो को नवरात्रि त्यौहार के पावन पर्व की महत्ता के बारे में बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Leave a Comment