एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

नगरपालिका ने दुसरो को आवंटित कर दी नेता प्रतिपक्ष की ज़मीन, मानी अपनी भूल, संशोधित कर जारी किया प्रेसनोट

Published on: October 18, 2023

द खबर एक्सप्रेस 18 अक्टूबर। टाइपिंग की गलती से क्या से क्या हो सकता है इसका उदाहरण नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ में देखने को मिला। जब एक खातेदारी जमीन को ही किन्ही ओर को आवंटित कर दी।

क्या है मामला…?

श्रीडूंगरगढ़ नेता प्रतिपक्ष श्रीमती अंजू पारख ने नगरपालिका चेयरमैन और अधिशाषी अधिकारी कुंदन देथा पर इलजाम लगाते हुए बताया कि उसकी राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय से पहले खसरा नम्बर 941 उनकी पुश्तेनी जमीन है। जिस पर नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ की एम्पोवर्ड कमेटी ने 20 सितंबर 2023 को गाडिया लोहारों को 30 पट्टे आवंटित कर दिए। पारख ने नगरपालिका पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि नगरपालिका ने जानबूझकर कर राजनैतिक द्वेषता की वजह से उनकी जमीन हथियाने के लिए उस पर पट्टे बना दिये। जिस पर कल उपखण्ड न्यायालय में वाद दायर करने पर उक्त जमीन पर बनाये गए पट्टो पर न्यायिक स्टे लिया गया है।

नगरपालिका ने कहा ये…

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका ने कल एक प्रेसनोट जारी करते हुए बताया कि नगरपालिका द्वारा भूलवश संहवन की गलती से खसरा नम्बर गलत लिख दिया गया जिससे ये पट्टे आवंटित हो गए। पालिका द्वारा इस भूल का सुधार करते हुए दोबारा एम्पोवर्ड कमेटी द्वारा शुद्धिकरण करके पट्टे आवंटित करने का प्रेसनोट जारी किया गया। पालिका ने बताया कि खसरा नम्बर 942 की जगह 941 कर दिया गया जिसकी वजह से ये गलतफहमी हुई। जिसका संशोधित कर दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment