एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

नवरात्र में क्यों किया जाता है सात्विक भोजन, जानें इसके बेहतरीन फायदे

Published on: October 15, 2023

द खबर एक्सप्रेस 15 अक्टूबर 2023।

सात्विक भोजन पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। अक्सर लोग नवरात्र के दौरान इस आहार का पालन करते हैं। इस भोजन में सब्जियां फल डेयरी प्रोडक्ट्स आदि शामिल होते हैं। सात्विक भोजन करने से मन शांत रहता है और आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। तो आइए जानते हैं सात्विक भोजन खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं।

शारदीय नवरात्र की शुरुआत होने वाली है। इस दौरान सात्विक भोजन करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, इस भोजन में फल, सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, साबुत अनाज शामिल होते हैं। इसमें तले-भूने मसालेदार भोजन नहीं होते हैं।

सात्विक भोजन करने से मन शुद्ध, स्वच्छ और एनर्जी से भरपूर होता है। इस आहार को पालन करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों बेहतर होता है।

सात्विक भोजन में खासकर कच्ची सब्जियां और फल शामिल होते हैं। जो फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन से भरपूर होते हैं। अगर आप नियमित रूप से इस आहार का पालन करते हैं, तो इम्युनिटी को बढ़ावा मिलता है और आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, सात्विक भोजन करने के फायदे।

इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

नवरात्र के दौरान सात्विक भोजन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसे खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके लिए नवरात्र व्रत के दौरान प्रोटीन से भरपूर फलियां और डेयरी प्रोड्क्ट्स अपने आहार में जरूर शामिल करें। जिससे संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा फल और सब्जियां एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं, जो प्राकृतिक रूप से शरीर की रक्षा करती हैं।

वजन कम करने में मददगार

सात्विक भोजन में लोग ज्यादा मौसमी फल और सब्जियां खाते हैं। जिनमें कार्ब्स की मात्रा कम होती है और कैलोरी भी कम पाई जाती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सात्विक भोजन आपके लिए काफी मददगार है। इसमें शमिल लो कैलोरी फूड्स आपकी मदद कर सकते हैं। साथ ही, सात्विक भोजन फाइबर से भरपूर होता है, जिसे खाने से पट देर तक भरा रहता है और आप ज्यादा खाने से बचते हैं, इससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

शरीर को ऊर्जावान बनाता है

अगर आप नियमित रूप से सात्विक भोजन करते हैं, तो आप पूरे दिन तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। सात्विक भोजन का नियम पालन करने से थकान और आलस की समस्या भी दूर होती है।

शरीर को डिटॉक्स करता है

सात्विक भोजन करने से शरीर डिटॉक्स होता है। जिससे आप कई तरह की समस्याओं से बच सकते हैं। अगर आपको सूजन, सिरदर्द, त्वचा पर चकत्ते, थकान, मुंहासे आदि की समस्या है, तो सात्विक भोजन जरूर करें, इससे आपको फायदा मिल सकता है। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए रोजाना सुबह एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी हल्दी और शहद मिलाकर पिएं। जिससे शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं।

लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

खेजड़ली आंदोलन की बरसी आज, 295 सालों बाद खेजड़ली आंदोलन की फिर से जरूरत

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगरपालिका द्वारा लगाये जायेंगे वार्डो में शिविर, आमजन जाने क्या क्या होगा शिविर में, समस्या समाधान का मौका

सिक्किम में हुआ शहीद मेजर जनरल की प्रतिमा का अनावरण, प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सहित क्षेत्र के युवा भाजपा नेता रहे साथ

सेवा का पर्याय बना द्वारकाधीश रुणिचा पैदल यात्री संघ, गौमाता एवं अबोल जानवरो के लिये आपणो गाँव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को किया आर्थिक सहयोग

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में समस्याओं का अंबार, उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा का संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश

17 सितंबर को आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव महाअभियान को सफल बनाने के लिए जन अभियान, टीम को मिल रहा जनप्रतिनिधियों व संस्थाओं का अभूतपूर्व समर्थन

Leave a Comment